अनमोल वचन जो बदल दें जिंदगी - हेमा शर्मा


अनमोल वचन जो बदल दें जिंदगी

कभी किसी को संदेश के रूप में जब अनमोल वचन भेजे जाते हैं, तो पाने वाले को तो असीम शांति मिलती ही है, साथ ही भेजने वाले को भी इस बात की खुशी मिलती है कि उसने कुछ सार्थक भेजा है।
ऐसे कई अनमोल वचन हैं जो शांति और खुशी को महत्व देते हैं। अनमोल वचन यूं तो काफी छोटा होता है, परंतु इसका अर्थ काफी विशाल होता है, इसके सार को हर व्यक्ति अपनी-अपनी अवधारणा और नजरिये के अनुसार अलग-अलग संदर्भ में देखता है।
कुछ ऐसे ही चर्चित  अनमोल वचन हैं, जिन्हें कोई भी अपनी जिंदगी में उतार ले तो संसार को देखने के नजरिये को देखने में खुद ही बदलाव जाता है। दो-चार पंक्तियों के अनमोल वचन से हमें जीवन का वह संदेश मिल जाता है, जो किसी मोटी किताब से भी नहीं मिलता।
यदि आप इसे आजमाना चाहें कि अनमोल वचन का हमारी जिंदगी पर कितना प्रभाव पड़ता है, तो इसे अपने कमरे में किसी ऐसी जगह पर लिख दें, जहां से आप इसे नियमित रूप से देख सकें। आप चाहें तो मोबाइल के स्क्रीन सेवर, डेस्क टॉप या लैपटॉप या फिर कागज पर लिख कर दीवार पर चिपका सकते हैं। यदि आप इसे किसी ऐसी जगह पर लगाते हैं, ताकि सुबह उठते ही उस पर नजर पड़े, तो निश्चित ही आपकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आएगा।

चर्चित अनमोल वचन

यदि आप सबसे चर्चित अनमोल वचन ढूंढेंगे तो आपको ये वचन जरूर मिल जाएंगे, जो किसी किसी महापुरुष ने कहे हैं।
ही किसी मंदिर की जरूरत है और ही किसी जटिल दर्शन शास्त्र की। मेरा मस्तिष्क और मेरा हृदय ही मेरा मंदिर है और करुणा ही मेरा दर्शन शास्त्र है। ये शब्द दलाई लामा 14वें के हैं। इनमें हमारी आंतरिक शक्ति के महत्व के बारे में बताया गया है, जिस का इस्तेमाल हमें परोपकार के कामों में ही करना चाहिए।

दलाई लामा 14वें का ही एक और बेहद चर्चित अनमोल वचन है कि अध्यात्मिकता का एकमात्र उद्देश्य आत्म अनुशासन है। हमें दूसरों की आलोचना करने की अपेक्षा खुद का मूल्यांकन और आलोचना करनी चाहिए। इस में उन्होंने आत्म अनुशासन की अवधारणा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। 

अतीत पर ध्यान केंद्रित मत करो, भविष्य का सपना भी मत देखो। वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करो। भगवान गौतम बुद्ध का यह बेहद चर्चित अनमोल वचन है। आप इस पर अमल करके जिंदगी को खुशहाल तरीके से जी सकते हैं। इस वचन में जिंदगी के आज को जीने का महत्व बताया गया है।

इसके अलावा उनका एक और चर्चित अनमोल वचन इस प्रकार है कि शांति हमारे अंदर से आती है। आप इसे कहीं और तलाशें। इस में यह संदेश दिया गया है कि हमें अपने अच्छे कर्मों में शांति ढूंढनी चाहिए। आस पास की दुनिया में खुशी तलाशने की अपेक्षा हमें स्वयं को खुश रखने पर काम करना चाहिए।

मैं इस बात को ले कर चिंतित  नहीं रहता कि ईश्वर मेरे पक्ष में है या नहीं। मेरी सबसे बड़ी चिंता  यह है कि मैं ईश्वर के पक्ष में रहूं, क्योंकि ईश्वर हमेशा सही होते हैं। अब्राहम लिंकन  का यह अनमोल वचन काफी चर्चित है, जिस में स्पष्ट है कि ईश्वर का अस्तित्व है और वह हमेशा सही होते हैं। जब हम सही काम करते हैं तो ईश्वर की ओर कदम बढ़ाते हैं।

आपका सबसे व्यर्थ समय वो है, जिसे आपने बिना हंसे बिता दिया। अमेरिका के प्रसिद्ध कवि और चित्रकार एड्वर्ड एस्टलिन कमिंग  का यह वचन हमें खुश रहने के महत्व के बारे में बताता है।

हमारे निर्माता ईश्वर ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में विशाल क्षमता और योग्यता संग्रहित की है। प्रार्थना के माध्यम से हम इन्हीं शक्तियों को पहचान कर उसका विकास करते हैं। डा..पी.जे. अब्दुल कलाम हमेशा से ही अपने प्रेरणादाई वक्तव्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। यह उनका सबसे चर्चित अनमोल वचन है। इस से हमें पता चलता है कि ईश्वर एक आंतरिक शक्ति है जो हर पल हमारे साथ होता है।

हेमा शर्मा


Comments