( The Weather knocked... change the look of the house ) ( The Weather knocked... change the look of the house ) ठंड का शुष्क और कठोर मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और गर्मी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बदलते मौसम के साथ ही आपको कई काम भी करने होंगे, मसलन अपनी अलमारी से सर्दी के कपड़े निकाल कर ऐसे कपड़े रखने होंगे, जिसे आप इन दिनों में यूज कर सकें। अलमारी के साथ-साथ अपने गार्डन और घर की सजावट भी बदलनी होगी। बदलते मौसम के लिए घर की साफ -सफाई करने का काम थोड़ा मुश्किल होता है, परंतु आप इसे आसानी से कर सकती हैं। लिस्ट बनाएं एक बार फिर से पूरे घर की सफाई करने का वक्त आ गया है, क्योंकि बहुत सी चीजों की व्यवस्था बदलनी भी इसमें शामिल होती है, अत: सफाई का काम शुरू करने से पहले के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। साथ ही आप उन चीजों की भी लिस्ट बना लें जिन्हें आप अपने घर में बदलना चाहती हैं। लिस्ट बना लेने से काम करना बेहद आसान हो जाएगा। घर की साफ.-सफाई करने से पहले अपने घर का पूरी तरह से मुआयना करें और फिर जरूरी चीजों, सामान, एक्सेसरीज एवं सफाई में यूज होने वाली चीजों की लि...
- Get link
- X
- Other Apps