क्रिएटिव आइडिया
पेंटिड वास से निखरे लिविंग रूम
अक्सर लिविंग रूम
में सोफा सैट की साईड वाला कोना अक्सर खाली रह
जाता है। उसे भी
डेकोरेट करने के
लिए बाजार से
मिट्टी का
एक बड़ा वास लाएं। उस
पर बिना कोई मोटिव बनाए सिर्फ सिल्वर, गोल्ड या
कॉपर कलर से
पेंट करें। अब
इसमें पांच-छह
फीट लंबे पतले सिल्वर कलर के
बैंबूज रखें, चाहे तो
इन्हें स्वयं पेंट करें या
फिर बाजार से
रेडीमेड ले
आएं, यह
कमरे को
आर्टिस्टिक लुक
देगा।
पुरानी बनारसी साड़ी के कुशन कवर
कमरे को कुछ अलग से
ट्रैडिशनल लुक देना चाहती हों तो
कुछ अधिक करने की
अपेक्षा अपनी पुरानी बनारसी साड़ी या
एंटीक दुपट्टे से
कुशन कवर बनवा कर
रखें, देखने वाला आपके इस
क्रिएटिव आइडिया की
तारीफ किये बिना ना
रह सकेगा।
कैंडल्स से बदले मूड
घर पर मेहमान आ
रहे हैं और
कुछ अलग से
हट कर
करना चाहती हैं, तो
कमरे में कम
रोशनी का
यैलो बल्ब जलाएं और
एक कोने में बहुत से
कैंडल्स एकत्रित कर
जला दें, इससे वह
कोना तो
हाई लाईट होगा ही,
साथ ही
कमरे का
मूड भी
बदल जाएगा। बीच में एक-दो फ्रैग्रेंस वाली कैंडल्स जलाएं या
फिर एक
बड़े बाउल में पानी भर
कर फ्लोटिंग कैंडल्स जलाएं तथा पानी में गुलाब एवं गैंदे की
पांखुडिय़ां डालें, इससे रूम में कुदरती सुगंध फैली रहेगी।
यदि कमरे में फायर प्लेस है
तो इन
दिनों उसका प्रयोग ना
होने से,
उसे भी
एक क्रिएटिव लुक दें। इसके लिए आप
उसमें या
तो फूल रख
दें और
या फिर खूब सारी कैंडल्स जला दें, आग
की तपिश की
अपेक्षा आंखों को
सुकून देगा कैंडल्स का
यह अनूठा स्टाइल। इसके अलावा आप
उसमें बुक शेल्फ भी
बनवा सकती हैं या
उसमें शो
पीस भी
रख सकती हैं।
हेमा शर्मा

Comments
Post a Comment