नेल्स को डिफरेंट शेप्स से दें आकर्षक लुक - हेमा शर्मा

नेल्स को डिफरेंट शेप्स से दें आकर्षक लुक

आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अलग अलग तरह का मेकअप करती हैं, अपने स्टाइल को मैंटेन करने के लिए डिफरेंट हेयर कट लेती हैं, तो हाथों को खूबसूरती प्रदान करने वाले नेल्स को ही क्यों सिंपल  छोड़ देती हैं। यकीन मानें कि आपके नेल्स की अच्छी शेप आपके हाथों को खूबसूरत बनाती है और इससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यदि आप भी अब तक अपने नेल्स की यूं ही उपेक्षा करती आई हैं, तो अब अपनी इस आदत को बदल दें और डिफरेंट शेप्स देते हुए अपने नेल्स को आकर्षक लुक दें, यदि आप खुद शेप नहीं बना सकती हैं, तो आप किसी भी ब्यूटी पार्लर से अपने नेल्स की प्रफैक्ट शेप बनवा सकती हैं।

सक्वेयर शेप नेल्स

यह आकार आसानी से बन जाता है और देखने में बेहद आकर्षक भी लगता है। यह शेप मुख्य रूप में फ्रांस का स्टाइल है, जिसे अब हमारे देश की महिलाओं द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है। यह आकार बनवाते समय ध्यान रखें कि अपने नेल्स के कोनों को स्मूथ कर लें। इस शेप के नेल्स पर आप मल्टी शेड नेल पॉलिश लगा सकती हैं।

नाईफ शेप नेल्स

नेल्स की ये शेप आपको बोल्ड लुक देती है और देखने में इन नेल्स की शेप बेहद बोल्ड एवं आकर्षक लगती है। यह नीचे से मोटे और अंत में एक नोक के रूप में खत्म होते है। इस स्टाइल को आप किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं।

आल्मंड शेप नेल्स

नेल्स का यह आकार आपकी खूबसूरती दोगुनी कर देगा। इस शेप को आप किसी भी अवसर पर ट्राई कर सकती है। इसमें आपके नेल्स का आकार किसी बादाम की तरह नजर आता है। इस आकार के नेल्स पर हल्के रंग के नेल पेंट काफी अच्छे लगते हैं।

राउंड शेप नेल्स

यदि आपके नेल्स छोटे के आकार के हैं और आप इन्हें आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो यह शेप इनके लिए बिल्कुल प्रफैक्ट रहेगी। इसे आप आसानी से अपने घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इन्हें बनाते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि सभी नेल्स की एक समान और पूरी तरह से गोल शेप बने।

ओवल शेप नेल्स

नेल्स का यह आकार गोल शेप से थोड़ा सा ही अलग होता है। इसमें केवल नेल्स का आकार थोड़ा सा लंबा और पतला रहता है, परंतु नेल्स का अंतिम छोर गोल ही रहता है। यदि आपके नेल्स की लंबाई ठीक ठाक है तो आप इस शेप को ट्राई कर सकती हैं।
हेमा शर्मा

Comments