क्या करें जब एक्स कर ले आपका ऑफिस ज्वाइन
कभी कभी ऐसा भी होता है कि जिसे आपने सबसे ज्यादा चाहा होता है,
परिस्थियों के चलते वह आज एक्स बन चुका होता है, आप उसे भुलाने में कामयाब भी हो चुकी
होती हैं कि अचानक से पता चलता है कि आपके एक्स ने आपका ही ऑफिस ज्वाइन कर लिया है।
ऐसे समय में युवतियां अक्सर असंमजस की स्थिति में पड़ जाती हैं कि क्या किया जाए और
बहुत यी युवतियां तो अपनी अच्छी खासी जॉब छोडऩे का भी निर्णय ले लेती हैं या फिर यह
उम्मीद लगा लेती हैं कि शायद फिर से सब पहले जैसा ही हो जाएगा, परंतु दोनों ही स्थितियां
आपके करियर के लिए सही नहीं रहती हैं।
रखें ध्यान
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होती हैं, तब उसके साथ आप कई पर
जगह घूमने फिरने भी जाती हैं और उससे अपने दिल की बातें सांझी भी करती हैं, परंतु रिश्ता
टूट जाने के बाद स्थिति पहले जैसी नहीं रहती है। एक समय पर जो शख्स आपके दिल के सबसे
ज्यादा करीब था वह आज आपका बीता हुआ कल बन चुका है, ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत
है, उसे आपके अनेक राज पता हैं। आपको ये समझना होगा कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ अलग
अलग होती है, अत: जब आप और आपका एक्स एक ही ऑफिस में काम करने लगे उस समय आपको बहुत
सी बातों का ध्यान रखना होगा।
पर्सनल बातें न करें
भले ही आप जिस शख्स के साथ काम कर रही हैं, उसके साथ आप एक अच्छा
वक्त गुजार चुकी हैं, परंतु अब वह भी अन्य लोगों की तरह आपका कलीग है, अत: उससे कभी
भी ऑफिस में पर्सनल बातें ना करें। यह आपके और आपके एक्स के लिए अच्छा रहेगा, यदि आपका
एक्स कभी कोई पुरानी कोई बात उठाए भी तो समझदारी से उस बात को हंसी में टालने का प्रयास
करें।
किसी से न शेयर न करें अपना रिलेशनशिप
यदि आप ऑफिस में हॉट टॉपिक और गॉसिप का मुद्दा बनने से बचना चाहती
हैं, तो भूल कर भी अपने एक्स और पुराने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिस में किसी को भी
ना बताएं। ये बात केवल आपको पता है कि जिसने हाल ही में ज्वाइन किया है वह आपका एक्स
है।
करें इग्नोर
एक ऑफिस में काम करते हुए आपकी उससे किसी न किसी कारण से बात होने
की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता और कई बार काम के सिलसिले में भी बात करनी पड़
जाती है, यदि संभव हो तो आप इसके लिए कोई विकल्प तलाश लें ताकि आपको उसका सामना ही
ना करना पड़े, यदि काम के दौरान आपका एक्स कोई तंज कसता है तो उसे इग्नोर करें, इसी
में आपकी समझदारी है।
खुद में न आने दें बदलाव
आप अपने ऑफिस में केवल एक प्रोफेशनल की तरह ही काम करें तथा दूसरे लोगों से बात
करें, अपने व्यवहार में किसी भी तरह का बदलाव न आने दें, क्योंकि आपके व्यवहार में
अचानक तबदीली आने से आपके सहकर्मियों को शक हो सकता है।
हेमा
शर्मा

Comments
Post a Comment