क्या आपको भी होना है अमीर - हेमा शर्मा

क्या आपको भी होना है अमीर

यूं तो हर किसी की तमन्ना होती है कि वह अमीर हो, परंतु हर किसी के पास ढेर सारी दौलत हो यह जरूरी नहीं है। यदि आप चाहें तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव ला कर अपनी यह ख्वाहिश पूरी कर सकती हैं, यकीन मानें कि फिर आपको अमीर होने से कोई नहीं रोक सकता।

बेवजह की शॉपिंग पर लगाएं लगाम

यदि आप को बेवजह ही शॉपिंग की आदत है और आप बिना जरूरत के ही चीजें खरीदती रहती हैं, तो फिर आप कभी भी अमीर नहीं बन सकती हैं, इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने शॉपिंग के शौक पर लगाम कसें। यह बेहद जरूरी है कि आप जब भी आप शॉपिंग पर जाएं, तो पूरी प्लानिंग के साथ जाएं। आप घर से निकलने से पहले ही एक लिस्ट बना लें कि आपको क्या खरीदना है, इस तरह से आप केवल अपनी जरूरत की चीजें ही खरीद पाएंगी तथा बेवजह की चीजें खरीदने से बच पाएंगी।

दूसरों की नकल करें

कभी भी दूसरों की नकल कर के अपना लाईफ स्टाइल चेंज करें, क्योंकि इस तरह से आप हकीकत से दूर हो जाएंगी तथा आपने अपने लिए जो सपने देखे हैं उनसे भी दूर हो जाएंगी। आप उसी में अपना करियर बनाने की सोचें, जो कि आप कर सकती हैं, दूसरों की देखा देखी यदि आप कोई और कोर्स कर लेंगी और बाद में उसे बदलेंगी, तो यह आपका पैसा, वक्त और एनर्जी तो वेस्ट करेगा ही, साथ ही आपको आपके लक्ष्य से भी दूर करेगा।

चुनौतियों को स्वीकारें

यदि आप अमीर और सफल होना चाहती हैं तो चुनौतियों से कभी भी दूर भागें, बल्कि आपको चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, क्योंकि सक्सेसफुल लोग चुनौतियों में ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

सेविंग्स करनी भी जरूरी है

यदि आप ज्यादा पैसा कमाना चाहती हैं तो जरूरी है कि आप खूब सेविंग्स करें। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा कमा लेना ही काफी नहीं होता, बल्कि सेविंग्स करना भी बेहद जरूरी है। आपकी सेविंग्स ही आपको अमीर बनाती है।

निवेश करें

ज्यादा पैसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका निवेश करना है, ऐसे में आप जितना जल्दी इन्वेस्ट करना शुरू करती हैं, उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। निवेश से आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा और उसमें वृद्धि भी होगी।
हेमा शर्मा

Comments