स्किन में ग्लो लाने के लिए भले ही आप कई तरह की महंगी क्रीम या साधन अपनाती हों, परंतु ऐलोवेरा आपकी खूबसूरती और चेहरे पर चमक ही नहीं लाता, बल्कि छोटी-बड़ी अनेक हैल्थ प्रॉब्लम्स से निजात भी दिलाता है। ज्यादातर घरों में इसका पौधा लगे होने के बावजूद भी बहुत से लोग इसके गुणों से अनजान होते हैं तथा इसे एक सजावटी पौधा ही मानते हैं। थोड़ी सी जमीन या छोटे से गमले में भी यह आसानी से उग जाता है। कई बार तो यह बॉलकनी में हैंगिंग गमलों में ही अपनी शोभा बढ़ा रहा होता है।
यदि यह पौधा आप के घर पर आसानी से उपलब्ध है, तो आप इसे अपनी ब्यूटी केयर में भी यूज कर सकती हैं। ऐलोवेरा का जैल या जूस प्रत्यक्ष रूप से स्किन पर लगा सकती हैं। जैल पौधे के पत्तों के गूदे में पाया जाता है जबकि एलोवेरा जूस पत्ते की बाहरी स्किन में पाया जाता है।
खूबसूरती बढ़ाएं
- ऐलोवेरा जैल या जूस को प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें, यह स्किन को नर्म और मॉयश्चराइज करेगा। सर्दियों में जहां यह स्किन की ड्राईनेस दूर करता है और स्किन के टैक्स्चर को सॉफ्ट बनाता है, वहीं गर्मियों में यह स्किन को स्मूथ करता है तथा सन टैन से भी बचाता है।- आप इसे फेस मास्क में भी मिला सकती हैं, एक टेबल स्पून ओट्स या मुल्तानी मिट्टी, एक टी स्पून संतरे के छिलके का पाउडर और दही तथा एक टेबल स्पून ऐलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिला कर चेहरे पर लगाएं और फिर तीस मिनट बाद धो दें।
- ऐलोवेरा जेल और शहद मिला कर चेहरे पर मॉस्क की तरह लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है।
- ड्राई स्किन पर ऐलोवेरा जैल मॉयश्चराइजर का काम करता है, जैल में 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल मिला कर चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- ऐलोवेरा के पत्तों के रस में नारियल के तेल की थोड़ी मात्रा मिला कर कुहनी, घुटने एवं एडिय़ों पर कुछ देर लगा कर धोने से इन स्थानों की स्किन का कालापन दूर होता है।
- गुलाबजल में ऐलोवेरा का रस मिला कर स्किन पर लगाने से स्किन की खोई नमी लौटती है।
- ऐलोवेरा के रस में मुलतानी मिट्टी या चंदन पाउडर मिला कर लगाने से स्किन के कील-मुंहासे आदि मिट जाते हैं।
- एलोवेरा को स्किन क्लींजर के रूप में भी यूज किया जाता है, इसको लगाने से पिंपल और एक्ने से राहत मिलती है। एक टुकड़ा एलोवेरा लेकर उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद उसे मिक्सी में पीस कर उसमें शहद मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। खास कर पिंपल और एक्ने पर इसे 15 मिनट तक के लिए सूखने दें और फिर हल्के हाथ से ठंडे पानी से धो लें।

Comments
Post a Comment