क्या आप भी टैनिंग के डर से घर से निकलने से घबराती हैं ( हेमा शर्मा )

अधिकांश महिलाओं की यह समस्या होती है कि उनकी स्किन की रंगत तो सही होती है, परंतु स्किन का टैक्सचर काफी रफ होता है, जिससे वे धूप में निकलने से घबराती हैं। बहुत सी महिलाओं की स्किन पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, तो कुछ को स्किन पोर्स की समस्या होती है, तो कुछ महिलाएं अपनी स्किन को और ज्यादा सॉफ्ट बनाना चाहती हैं। यदि आप चाहें तो स्किन केयर रूटीन के 3 स्टेप्स को आप सप्ताह में 3 बार कर के न केवल अपनी स्किन का टेक्सचर ही सही कर सकती हैं, बल्कि डिसक्लरेशन, बड़े स्किन पोर्स, रफ स्किन एवं ऐसी अनेक प्राब्लम्स से आपको घर बैठे ही निजात मिल जाएगी।
स्किन केयर ट्रीटमेंट में आपको पहले में एक्सफोलिएशन, दूसरे में टोनिंग और तीसरे में स्किन हाइड्रेशन के रूटीन को फॉलो करना है, जिससे कि आपका चेहरा बेदाग और कुदरती चमक वाला हो जाएगा।

एक्सफोलिएशन के लिए करें ये काम

यह तो हम सभी जानते हैं कि स्किन का एक्सफोलिएशन बहुत ज्यादा जरूरी है और इसे करने के भी अनेक तरीके हो सकते हैं, परंतु यदि आप इसके लिए नेचुरल तरीका चुनती हैं, तो आपको उससे ज्यादा फायदा होगा।
इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच गाढ़ी दही यूज करनी होगी। इस दही में आपको 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच नींबू का जूस मिलाना है। इससे केवल चेहरे के डार्क स्पॉट और टैनिंग ही नहीं दूर होती, बल्कि इससे अनईवन स्किन टोन जैसी प्रॉब्लम में भी राहत मिलती है।
इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह अच्छे से लगा लें, इसे कम से कम 20-25 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। अब थोड़ी सी चीनी को पीस लें, इसका एकदम से पाउडर नहीं बनाना है, बल्कि चीनी को दरदरा ही रखना है। अब इसी शक्कर को अपनी स्किन को सर्कुलर मोशन में रब करें यही आपका स्क्रब है। स्किन के टैक्सचर को स्मूथ करने के लिए यही टैक्नीक अपनाएं, इससे आपकी स्किन से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे और आपकी स्किन निखर उठेगी।

टोनिंग करने से स्किन पोर्स पर होगा असर


चेहरे की टोनिंग करने के लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर के साथ 2-3 चम्मच पानी मिलाएं और उसके बाद रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें। यदि आपको विनेगर सूट नहीं करता है तो फिर आप इसे यूज न करें और जो भी टोनर आप अभी तक रूटीन में यूज करती आ रही हैं, उसे ही हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं, ऐसा करने से आपको अपने चेहरे पर बदलाव खुद ही नजर आने लगेगा।

स्किन हाइड्रेशन के लिए यूज करें बादाम ऑयल

अब जबकि आपने अपनी स्किन को एक्सफोलिएट एवं टोनिंग कर ही लिया है, तो स्किन हाइड्रेशन के लिए इस पर बादाम का ऑयल भी यूज करें, परंतु चेहरे पर बहुत ज्यादा ऑयल न लगा लें, बस दो तीन बूंद में ही आपका काम हो जाएगा। अपने चेहरे पर बादाम ऑयल लगा कर उसे ऐसे ही छोड़ दें। बस इस बात का ध्यान रखें कि जब चेहरे से विनेगर या जो भी टोनर आप यूज कर रही हैं, वह सूख जाए तभी बादाम तेल लगाएं। सप्ताह में तीन बार इस रूटीन को फॉलो करने का असर आपको अपने चेहरे पर आसानी से नजर आने लगेगा और स्किन की सारी प्रॉब्लम्स दूर होने से बेदाग चेहरा और भी खूबसूरत दिखने लगेगा।
हेमा शर्मा

Comments