अपने कंफर्टेबल जोन से आएं बाहर
अक्सर लोग अपनी पसंदीदा जगह पर ही हर बार जाना पसंद करते हैं, अपनी पसंदीदा पसंदीदा डिश के अलावा कुछ ट्राई ही नहीं करना चाहते हैं और यदि आप भी उनमें से एक हैं कि न तो कभी नई जगह को ट्राई करना चाहती हैं और न ही कभी नई गेम को ट्राई करने की कोशिश की है और न ही नई डिश का टेस्ट चखा है अर्थात रूटीन से हट कर कभी कुछ सोचा ही नहीं तो यकीन मानें कि आपने भी दूसरे लोगों की तरह कभी अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने की कोशिश ही नहीं की है। एक बार आप इससे बाहर आ कर देखें कि जीवन में वास्तव में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे आप न केवल कर ही सकती हैं, बल्कि उसमें इंजॉय एवं एडवेंचर दोनों ही महसूस कर सकती हैं।कंफर्ट जोन से बाहर निकलें
अपनी ही सुविधा एवं आलस्य के चलते हम एक ऐसे कंफर्ट जोन में पहुंच जाते हैं, जहां से निकलना मुश्किल हो जाता है, चूंकि यह बहुत कोजी लगता है, परंतु यह खतरनाक भी होता है, क्योंकि हम उससे बाहर न निकल कर बहुत कुछ खो देते हैं। किसी काम को जब आप पहली बार करती हैं और जिसे करने से आप अब तक हिचकती रही हैं, वह होता है नॉट सो कंफर्टेबल जोन, जिस तक पहुंचना या कोशिश करना बहुत जरूरी है।नई जगह नया तुजुर्बा
हर बार घूमने के लिए जानी पहचानी जगह पर जाना कोई जरूरी तो नहीं, सो अब की बार यदि कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं, तो देश का कोई नॉन कमर्शियल कॉर्नर चुन कर वहां के लिए निकल जाएं। नई तरह के लोग और एक अलग माहौल में ठहरने का तुजुर्बा आप के जीने का नजरिया भी बदल सकता है।डर से आंख मिलाएं
क्या आप हॉरर फिल्म नहीं देख पाती हैं और आपके दिल की धडक़नें तेज हो जाती हैं या फिर आप को ऊंचाई से डर लगता है और नीचे देखने पर आपकी आंखें बंद हो जाती हैं, तो पैरा ग्लाइडिंग ट्राई करें। अपने अंदर छिपे डर से बाहर आने का यही तरीका सही है कि आप अपने डर का कॉलर पकड़ कर उससे आंख मिलाएं। अपने डर पर काबू पाने के लिए किसी रात खुले आसमां के नीचे सो कर देखें, आप स्वयं में बदलाव महसूस करेंगी।नापसंद चीज भी खाएं
हमेशा अपनी पसंद का खाने वाले लोग अक्सर हैल्दी चीजों जैसे कि करेला, लौकी या फिर टिंडा आदि को अपने मेन्यू लिस्ट में से ही हटा देते हैं। खिचड़ी या मूंगी की दाल उन्हें मरीजों का खाना लगती है, यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज तय करें कि कोई ऐसी चीज खाएंगे जो पसंद नहीं है। स्वाद की अपेक्षा सेहत पर ध्यान देंगे। नई डिश बनाना सीखें या एक बार करेले का जूस पी कर देखें, कई बार कुछ नए स्वाद हमारे जीवन में नया फ्लेवर एड कर देते हैं।नई भाषा सीखें
नॉट सो कंफर्टेबल जोन का मजा लेना है तो एक नई भाषा सीखें और कुछ दिन उसी में बात करें। साईन लैंगवेज भी ट्राई कर सकते हैं। आप चाहें तो कुछ दिनों के लिए फ्रेंच की कोचिंग लें सकती हैं या अपने किसी फ्रेंड की मातृ भाषा भी सीख सकती हैं।हेमा शर्मा

Comments
Post a Comment