स्टाइलिश लुक की तमन्ना है तो पहनें शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स ( हेमा शर्मा

इयर रिंग्स में ही इतनी तरह की वैरायटी है, जिसे आप विभिन्न प्रकार की ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं, परंतु इन दिनों शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स युवतियों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं, इनकी डिजाइनिंग इस तरह की है कि इन्हें पहनते ही आपको एक डिफरेंट एवं स्टाइलिश लुक मिलता है तथा आप इन्हें ट्रेडिशनल से ले कर वैस्टर्न तक किसी भी आउटफिट्स के साथ आराम से पहन सकती हैं।
मार्केट में शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स के चांद बाली से लेकर टैसल और शेंडलियर तक अनेक प्रकार के डिजाइन आपको मिल जाएंगे। यहां तक कि आप अनेक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी इन दिनों शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स पहने हुए देख सकती हैं, यदि आप भी अपने स्टाइल को हल्के से बदलाव के साथ एक अलग लुक देना चाहती हैं, तो आप भी फैशन की दिवानी हैं और शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स को आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

ऐसे करें कैरी 

साड़ी के साथ आप लांग सिल्वर इयर रिंग्स कैरी कर सकती हैं, ये आपके एथनिक आउटफिट को ग्लैमरस लुक देंगे।

इवनिंग गाउन के साथ आप गोल्ड टोन या डायमंड में शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स पहनें, यह आपकी पर्सनेलिटी को चार चांद लगाएंगे।

जींस एवं स्कर्ट के साथ आप फैदर या थ्रेड वाले शोल्डर डस्टर इयर रिंग्स पहन सकती हैं, इससे आपको मॉड लुक मिलेगा।

Comments