कैसे दें अपनी ड्रेस को लटकनों से अट्रैक्टिव लुक ( हेमा शर्मा )


यदि किसी खास मौके के लिए आप अपने लिए नई ड्रेस सिलवाने की सोच रही हैं, तो जाहिर सी बात है कि जहां आप अपनी ड्रेस फैशन के अनुकूल चाहेंगी, वहीं आपकी यह तमन्ना भी रहेगी कि आपकी ड्रेस दूसरों से बिल्कुल अलग नजर आए, जिसके लिए महिलाएं किसी भी एक्सपेरिमेंट के लिए तैयार रहती हैं।
यदि आप भी अपने ब्लाउज, साड़ी के पल्लू, सिंपल चोली, लहंगे या फिर कुर्ती को स्टाइलिश एवं  अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो लटकनों से अपनी ड्रेस एक नया रंग और रूप दे सकती हैं, इससे आपकी सिंपल से सिंपल ड्रेस भी निखर उठेगी। यही नहीं इनसे आप अपनी पुरानी ड्रेस को भी नया लुक दे सकती हैं। मार्केट में लटकनों के इतने ट्रेंडी और डिफरेंट डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज करके आप अपनी ड्रेस की ग्रेस बढ़ा सकती हैं। लटकन खरीदते समय इस बात ध्यान जरूर रखें कि लटकन के डिजाइन ट्रेंडी और यूनिक हों। 

टैस्सल लटकन

यदि आपकी ड्रेस पर थ्रैड इंब्रॉयड्री का काम हुआ है, तो उसके लिए टैस्सल लटकन ही प्रैफर करें। यकीन मानें टैस्सल लटकन आपकी ड्रेस को एक अलग लुक देगी और इससे आपकी ड्रेस डिफरेंट और बेहद खूबसूरत नजर आएगी। 

पॉम पॉम लटकन

अपने लिए वेडिंग ड्रेस बनवा रही हैं या फिर किसी खास मौके पर पहनने के लिए कोई ड्रेस डिजाइन करवा रही हैं, तो उसके लिए पॉम पॉम लटकन के डिजाइन ही सिलैक्ट करें, इससे आपकी ड्रेस को एक यनीक लुक मिलेगा।

अंब्रेला स्टाइल लटकन

अपनी खास ड्रेस के लिए आप अंब्रेला स्टाइल लटकन भी ट्राई कर सकती हैं, इस तरह की लटकन कपड़े या लेस से बनाई जाती है जो आपकी ड्रेस को बिल्कुल अलग और शानदार लुक देती है।

पिलो कवर लटकन

यदि आपको अपने सिंपल आउट फिट को एक ग्रेसफुल लुक देना हो, तो अपने आउट फिट में आप पिलो कवर स्टाइल लटकन लगवाएं, ये दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। 

बीडेड लटकन

यदि आप अपनी ड्रेस को सिंपल लुक ही देना चाहती हैं या फिर अपनी किसी पुरानी ड्रेस को नया लुक देना चाहती हैं, तो फिर बीडेड लटकन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, इससे आपकी सिंपल से सिंपल ड्रेस भी एकदम से निखर उठेगी।

मिरर लटकन

यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो फिर एक बार मिरर लटकन जरूर ट्राई करके देखें, यूं तो मिरर वर्क इंब्रॉयड्री का फैशन हमेशा से ही रहा है, परंतु इस तरह की लटकन भी आपकी ड्रेस को गॉर्जियस लुक देगी। 

कलीरे वाली लटकन

शादी से लेकर किसी भी फंक्शन में पहनने वाली अपनी सिंपल सी ड्रेस को भी यदि आप यूनिक लुक देना चाहती हैं तो फिर बिना किसी हिचक के आप कलीरे वाली लटकन ट्राई करें, क्योंकि यह लटकन दिखने में थोड़ी हैवी लगती है, इसलिए दूसरों के आकर्षण का खास केंद्र भी बन जाती है।

एनिमल एवं बर्ड मोटिफ वाली लटकन

इन दिनों एनिमल एवं बर्ड मोटिफ वाली लटकनें भी काफी ट्रेंड में हैं, अत: एक बार आप इस तरह के स्टाइल की लटकन भी जरूर ट्राई करें, ये देखने में बेहद ही यूनीक लगते है और ड्रेस को नया और खूबसूरत लुक देते है।

गोट्टा पट्टी वाली लटकन

इन दिनों गोट्टा पट्टी वाली लटकन भी काफी ट्रेंड में हैं, यदि अपनी ड्रेस को ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो इन्हें अपनी ड्रेस पर लगवाएं, ये लटकन आपकी ड्रेस को एक खूबसूरत लुक देंगी। 

Comments