कैसे दिखें खराब बालों में भी स्टाइलिश ( हेमा शर्मा )


ओ मॉय गॉड, ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है..., क्या कभी आपने भी ऐसा अपने बालों के लिए कहा है, क्या बालों का खराब होना आपके लिए किसी बुरे ख्वाब की तरह है, यदि हां तो फिर आप अकेली नहीं हैं, ऐसा सबके साथ होता है। स्थिति तब और भी बदतर हो जाती है, जब आपके बाल सबसे महत्वपूर्ण दिन और समय पर खराब हो जाएं अर्थात आपने कहीं जरूरी काम के लिए निकलना है और बाल इतने खराब लुक में हैं कि ठीक करने का भी टाईम नहीं और न ही आप शैंपू कर सकती हैं तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपकोखराब बालों को ठीक करने वाले कुछ हेयर स्टाइल सीख लेने चाहिए। यदि आपने खराब बालों को ठीक करने वाले हेयर स्टाइल्स के बारे में सीख लिया तो आपकी आधी समस्या का समाधान हो जाएगा और आप चैन की सांस ले सकती हैं, यहां तक कि आप उस दिन बिना किसी टैंशन के जॉब इंटरव्यू देने भी सकती हैं या किसी से मिलने जा सकती हैं, परंतु इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।

स्प्रे 

यदि आपके बाल घुंघराले हैं तो बालों को व्यवस्थित कर सोने का कोई मतलब नहीं है। बात जब छल्लेदार बालों की होती है तो स्प्रे के माध्यम से आप करिश्मा दिखा सकती हैं। इससे निश्चित रूप से आप खराब बाल को ठीक कर सकती हैं। हमेशा अपने साथ कंडीशनिंग स्प्रे रखें और अपने बालों को फिर से खूबसूरत घुंघराला रूप दे दें।

बालों में चोटी बनाएं 

क्या आप सुबह देर तक सोती रही हैं और अब आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपने ऑयली हेयर धो सकें, तो चिंता की कोई बात नहीं है, बल्कि क्रिम्प हेयर स्टाइल आपके ऑयली हेयर का सबसे अच्छा इलाज है। आप बालों की चोटी बना लें, यह खराब बालों को ठीक करने का एक बेहतरीन हेयर स्टाइल है।

कंघी करना 

यदि आप एक अच्छा लुक चाहती हैं तो हमेशा बालों में चेहरे से दूर कंघी करें, साथ ही यह खराब बालों को ठीक करने वाला एक बेहतरीन हेयर स्टाइल भी है, जब आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप बालों पर बारीकी से मेहनत कर सकें। यदि आप तुरंत खराब बालों को ठीक करना चाहती हैं तो कंघी करने का यह तरीका अपनाएं।

स्कार्फ  बांध लें 

आप चाहें तो अपने सिर पर स्कार्फ  बांध कर खराब बालों को छिपा सकती हैं, यह न केवल स्टाइलिश लगेगा बल्कि आपके खराब बालों वाले दिन को अच्छा भी बना देगा।

बड़ा जूड़ा बनाएं 

कुछ लड़कियों को ऐसा लगता है कि बालों में स्प्लिट एंड्स के साथ शानदार हेयर स्टाइल नहीं अपनाया जा सकता। यदि आप खराब बालों को तुरंत ठीक करने के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल भी चाहती हैं तो बड़ा सा जूड़ा बनाएं, यह बालों के स्प्लिट एंड्स को ढंक देगा।

Comments