क्या आप जानते हैं कि बहुत से ऐसे सवाल ऐसे होते हैं, जो कि एक मां ही अपने बच्चे से पूछ सकती है और ज्यादातर मांओं के सवाल इतने कॉमन होते हैं कि आप उन्हें एक दूसरे से अलग कर ही नहीं सकते, बस भाषा अलग अलग हो सकती है, हां बच्चों के जवाब सिचुएशन के हिसाब से अलग अलग हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि माएं अक्सर किस तरह के सवाल अपने बच्चों से पूछती हैं, जो कि उम्र बीतने पर भी बदलते नहीं हैं, क्योंकि बच्चा भले ही कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, परंतु मां के लिए वह हमेशा बच्चा ही रहता है।
कुछ खाया या नहीं
बच्चे के बचपन से ही मां का यह सवाल कभी नहीं बदलता कि उसने दिन भर में कुछ खाया या नहीं, भले ही बच्चा कितनी भी देर से घर क्यों न आए। आपकी मां भी आपसे यह सवाल अक्सर पूछती होंगी।
मेरे बच्चा सबसे सुंदर
हर मां के लिए उसका बच्चा दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है, आपकी मां के लिए आप हमेशा राजा बेटा या रानी बिटिया ही रहते हैं और यह उनके प्यार को ही दर्शाता है।
आज क्या खाओगे
बच्चा जब स्कूल या ऑफिस से वापिस आता है, तो मां का सबसे पहला सवाल यही होता है कि बेटा आज क्या खाओगे, ऐसा तब भी होता है जब आप 50 साल के भी क्यों न हो जाएं।
तबीयत तो ठीक है
एक बच्चे की जितनी केयर उसकी मां कर सकती है उतनी कोई भी नहीं कर सकता, ऐसे में आपके थोड़ा सा बीमार पडऩे पर या फिर थके होने पर भी आपकी मां आपसे जरूर यह जरूर पूछती होंगी कि आपकी तबीयत तो ठीक है।
यह क्या पहन रखा है
जब भी आप नए फैशन का कोई आऊटफिट ट्राई करते हैं, तो हर मां अपने बच्चे से यह जरूर कहती है कि तुमने यह क्या पहन रखा है।

Comments
Post a Comment