बहुत कुछ है करने को
अब युवतियां यह मानने लगी हैं कि जिंदगी में प्यार, शादी एवं बच्चों के अलावा भी बहुत कुछ है करने को, उनके अनुसार कभी रूठे हुए पति को मनाने तो कभी उसकी फरमाइशें पूरी करने से बेहतर है कि अपने समय एवं दिमाग को किसी सही काम में लगाया जाए, जिससे कि जिंदगी आराम से चलती रहे और किसी और की टैंशन भी नहीं हो।सख्त व्यवहार
घर से बाहर जॉब करने निकलीं युवतियों का व्यवहार कहीं न कहीं सख्त हो जाता है और दूसरों से प्यार से बात करना उनके लिए संभव नहीं हो पाता। प्यार झुकना भी मांगता है, परंतु अपने सख्त व्यवहार के कारण वे युवकों को अप्रोच नहीं कर पाती हैं।बदलना क्यों
अपनी मर्जी से जीने वाली युवतियों को किसी दूसरे के लिए खुद को बदलना अच्छा नहीं लगता। उनका मानना है कि जब सामने वाला खुद को नहीं बदलना चाहता तो अकेले वही क्यों अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाएं।दोस्तों का ग्रुप
कहते हैं कि अकेलापन भी एक वजह बन जाता है शादी की, परंतु आज की युवतियां अकेली कहां हैं, उनका अपना एक अच्छा-खासा फ्रेंड्स ग्रुप होता है, जिनके साथ उनका वक्त अच्छी तरह से बीत जाता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि पति से बेहतर तो दोस्तों का ग्रुप ही है, जिसमें न कोई ऑर्डर चलाता है और न ही कोई एक-दूसरे को रोकता एवं टोकता है।खूबसूरत साथी
कुछ युवतियां बेहद खूबसूरत होती हैं तथा उनकी तमन्ना यही होती है कि उनका जीवन साथी उनसे अधिक खूबसूरत न सही परंतु उनके खुद के मुकाबले में तो कहीं ठहरता हो और इसी चक्कर में उन्हें कोई लडक़ा पसंद ही नहीं आता है।सहारे की जरूरत नहीं
आज की युवतियां अपने पांवों पर खड़ी हैं तथा अच्छा-खासा कमा रही हैं, यही कारण है कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें किसी सहारे की जरूरत ही नहीं महसूस होती है।हेमा शर्मा

Comments
Post a Comment