बदरंग न हो जाए स्किन सन टैन से
एक बार फिर से लाईफ अपनी रूटीन में वापिस आने लगी है, सो पढ़ाई, नौकरी एवं जरूरी कामों के लिए दिन में घर से निकलना भी जरूरी होता जा रहा है, परंतु धूप में निकलने से गर्मियों के मौसम में अक्सर सन टैन हो जाता है, जिससे कि आपकी सारी खूबसूरती बदरंग हो जाती है, गर्मियों में सन टैन से बचना बेहद जरूरी है और युवतियां इससे बचने के अनेक उपाय भी करती हैं। यदि आप भी सन टैन से अपनी स्किन को बचाना चाहती हैं, तो घर पर ही कुछ घरेलू उपाय अपना कर ना केवल इनसे निजात पा सकती हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती को इस तपती और जलती गर्मी में बचा भी सकती हैं।निखरे रंगत दही से
- सन टैन को दूर करने के लिए आप बेसन में दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला कर अपने चेहरे पर लगा लें और जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो दें।– ठंडे दही में चुटकी भर हल्दी मिला कर हाथों, गर्दन एवं चेहरे पर अच्छी तरह से लगा कर, उसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सूखने पर धो लें, इस तरह से चेहरे के अलावा हाथों तथा पूरे शरीर का टैन दूर किया जा सकता है, देखा जाए तो आसानी से किया जाने वाला यह बेहतरीन उपाय है।
- सन बर्न होने पर जल्दी आराम पाने के लिए यदि आप कुछ और नहीं कर सकती हैं, तो केवल ठंडा दही ही प्रभावित हिस्से पर 20 मिनट तक लगा कर रखें और फिर धो लें, हर एक घंटे के बाद इसे करें, इससे आपको राहत मिलेगी और बदरंग होती जा रही स्किन भी निखर उठेगी।
टमाटर से पाएं शाइनिंग
- टमाटर को काट कर उसके स्लाइस को स्किन पर रब करें, आप चाहें तो टमाटर का पेस्ट बना कर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं और जब यह सूख जाए, तो अपने चेहरे को धो दें, इससे भी टैन दूर होगा।- टमाटर के पल्प में शहद की बूंदें मिला कर 10 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह पैक ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा है तथा यह टैन रिमूव कर के हेल्दी शाईन भी देता है।
पपीता लगाएं
सन टैन दूर करने के लिए आप पपीते को मैश कर के भी प्रभावित हिस्सों पर लगा सकती हैं, यह काफी कारगर तरीका है।लगाएं ब्राऊन शूगर
हाथों-पैरों का टैन दूर करने के लिए 1 कप क्रश्ड ब्राऊन शूगर में ऑलिव ऑयल और नींबू का रस मिला कर लगाएं।टैन रिमूव करें दूध से
4 टी स्पून दूध, 1 टेबल स्पून शहद एवं 2 टेबल स्पून नींबू का रस मिला कर 15 तक प्रभावित स्किन पर लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें, यह टैन रिमूव करता है।इनसे भी टैन होता है दूर
- सन टैन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी यूज कर सकती हैं, इसके अलावा नींबू का रस, खीरे का रस, आलू, दही, मलाई, दूध, चंदन पाउडर एवं मुल्तानी मिट्टी आदि भी टैन दूर करके स्किन को कूलिंग इफैक्ट देते हैं।- 2 टेबल स्पून मैंगो पल्प, 1 टी स्पून चंदन पाउडर, 1 टी स्पून शहद, 1 टेबल स्पून दही, थोड़ा सा हल्दी पाउडर, यह सारी सामग्री एक-एक कर के चेहरे पर अप्लाई करें, पहले मैंगो पल्प, फिर चंदन पाउडर, फिर शहद, दही और फिर हल्दी पाउडर तथा 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें, आपको टैनिंग से राहत मिलनी आरंभ हो जाएगी।
हेमा शर्मा

Comments
Post a Comment