क्या आपके वार्डरोब में जगह कम है तो बनाएं उसे स्पेशियस ( हेमा शर्मा )

कपड़े, एक्सेसरीज, शूज एवं हैट जैसी चीजों को रखने के लिए महिलाओं को वार्डरोब की जरूरत पड़ती है, इससे ना केवल सामान को आर्गेनाइज करने में आसानी होती है, बल्कि घर भी फैला-फैला नजर नहीं आता, परंतु यदि आपका वार्डरोब छोटा है, तो आपके लिए अपना सामान आर्गेनाइज कर के रखना मुश्किल हो सकता है तथा वार्डरोब भी बिखरा हुआ सा नजर आता है। यदि आप भी चाहती हैं कि आपका छोटा सा वार्डरोब भी बड़ा एवं स्पेशियस बन जाए और हरदम फैला हुआ ना रहे तो आपको कुछ सिंपल  से हैक्स को अपनाना होगा, जिससे कि आपका वार्डरोब हमेशा ऑर्गेनाइज रहेगा।

निकालें अतिरिक्त सामान

अल्मारी भले ही कितनी ही बड़ी क्यों न हो, हर किसी को अपने सामान के हिसाब से वह छोटी ही लगती है, क्योंकि हमारे पास सामान जरूरत से ज्यादा होता है। इतना ही नहीं, हम उन चीजों को भी अपनी वार्डरोब में रखते हैं, जिनकी हमें जरूरत ही नहीं होती और ऐसे में वह अलमारी में जगह अलग से घेर लेते हैं। यदि आप अपनी अलमारी को स्पेशियस बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले अलमारी से उस अतिरिक्त सामान को बाहर निकालें, जिसकी आपको जरूरत नहीं है। 

चेन का सहारा

इस तरीके से भी आप अपनी छोटी सी अलमारी में काफी सारे कपड़ों को भी सही ढंग से मैनेज कर सकती हैं। इसके लिए आप एल्युमिनियम की चैन को रैक पर लटकाएं। इसके बाद आप चेन की हर हुक में एक हैंगर लटका कर वहां पर अपने कपड़ों को आसानी से टांग सकती हैं, जिन महिलाओं का वार्डरोब छोटा है, उसे स्पेशियस बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका है। 

रॉड लगाएं

यदि आपका सामान बहुत अधिक है और आप अपने वार्डरोब के स्पेस को ज्यादा से ज्यादा यूज करना चाहती हैं तो आप अपने वार्डरोब के दरवाजे पर भी रॉड लगा सकती हैं, जिसे आप अपने स्कार्फ, दुपट्टे, कैप्स एवं टाई आदि को रखने के लिए आसानी से यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप पॉकेट आर्गेनाइजर को भी वार्डरोब के डोर में हैंग कर सकती हैं, इस तरह वहां पर आप अपनी छोटी-छोटी चीजों को आसानी से रख सकती हैं। 

सोडा कैन टैब की मदद

यह एक ऐसी ट्रिक है, जिसकी मदद से आप अपनी अलमारी में एक साथ काफी सारे कपड़ों को बेहद आसानी से रख सकती हैं। इसके लिए हैंगर में पहले सोडा कैन टैब डालें, अब उस हैंगर में आप एक दूसरा हैंगर भी टांग सकती हैं। अब आप इन हैंगर्स में अपने कपड़े लटकाएं, जिससे आप अपनी छोटी सी अलमारी के स्पेस को भी आसानी से बढ़ा सकती हैं और एक साथ काफी सारे कपड़ों को टांग सकती हैं।  

अंडर क्लोसेट स्पेस

यदि आपको अपने शूज एवं अन्य चीजों को आसानी से रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी वार्डरोब के नीचे के स्पेस को भी यूज करें, इसके लिए आप एक बॉक्स में वहां पर शूज आदि रख सकती हैं। यह आसान ट्रिक भी आपके वार्डरोब को अधिक स्पेशियस बनाएगी।

हेमा शर्मा


Comments