मिस कूल दिखें गर्मी के मौसम में - हेमा शर्मा

मिस कूल दिखें गर्मी के मौसम में 

तपते  हुए गर्मी के मौसम में अपने स्टाइल को बरकरार रखना अधिकांश युवतियों को सबसे मुश्किल टास्क लगता है, यदि आप चाहें तो कुछ फैशन टिप्स, एक्सेसरीज एवं कुछ विशेष तरह के आउटफिट्स अपना कर आप भी इन गर्मियों में मिस कूल का खिताब पा सकती हैं।

प्रिंट्स की बहार 


गर्मी के लिए प्रिंट्स सिलेक्ट करते समय फ्लोरल प्रिंट ही ज्यादातर प्रेफर करें, क्योंकि  गर्मियों में ये प्रिंट आपको खूबसूरती के साथ कूल लुक भी देते हैं। इसके अलावा आप चेक्स, स्ट्राइप्स एवं ज्योमैट्रिक  प्रिंट्स भी ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट से कूल लुक

गर्मियों में अपने वॉर्डरोब में व्हाइट कलर के आउटफिट्स जरूर रखें, यह कलर आपको पूरी तरह से मिस कूल का लुक देगा। गर्मी में व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस, मैक्सी ड्रेस, लखनवी सूट, अनारकली, साड़ी, शर्ट, पेंसिल स्कर्ट एवं ट्राउजर आदि कुछ भी ट्राई किया जा सकता है। यदि आप व्हाइट कलर को पूरी तरह से नहीं पहनना चाहती हैं तो फिर व्हाइट के साथ पिंक , येलो, ऑरेंज, लैंवेंडर और ऑलिव ग्रीन जैसे पेस्टल कलर्स का कांबिनेशन भी दिया जा सकता है, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

ब्लैक एंड व्हाइट की खूबसूरती

यदि गर्मी में भी खूबसूरती को पूरी तरह से बरकरार रखना चाहती हैं तो सदाबहार ब्लैक एंड व्हाइट के कांबिनेशन को एवॉयड ना करें, आप इसमें प्रिंट, स्ट्राइप्स, चैक्स या कांट्रास्ट कुछ भी चुन सकती हैं।

कंफर्टेबल हो आपका स्टाइल

गर्मी में कंफर्टेबल कपड़े ही पहने हुए अच्छे लगते हैं, इसलिए बहुत ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े ना पहनें, क्योंकि आपकी बॉडी से कपड़ा जितना कम टच होगा, यह आपको कूल रहने में उतनी ही मदद करेगा। यदि कंफर्टेबल ड्रेसेस की बात करें तो शॉर्ट ड्रेस, मैक्सी ड्रेस, कॉटन टी शर्ट, प्लाजो, लोंग कुर्ती, प्लीटेड स्कर्ट, व्हाइट शर्ट या लिनेन जैकेट, एसिमिट्रिकल टॉप एवं कॉटन साड़ी आदि गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

पार्टी में भी कूल स्टाइल 

इवनिंग पार्टी के लिए शिफॉन, जॉर्जेट एवं रॉ सिल्क की वन शोल्डर या ऑफ शोल्डर वाली शॉर्ट ड्रेस या मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं।

शाइनी सिल्वर कलर

जिस तरह से गोल्डन कलर को पार्टी वियर्स में प्रमुखता दी जाती है, उसी प्रकार से आप चाहें तो इस बार गर्मियों में अपने पार्टी वियर्स में सिल्वर कलर को भी शामिल कर सकती हैं, यकीन मानें कि जब आप सिल्वर कलर की पार्टी वियर ड्रेस पहनेंगी, तो आपकी रंगत एक प्रिंसेस के अंदाज में खिल उठेगी। आप किसी भी पार्टी या शादी के फंक्शन में सिल्वर कलर ट्राई कर सकती हैं।

पार्टी में पेस्टल कलर्स

गर्मी के मौसम में वेडिंग फंक्शन में भी ब्राईट कलर्स की अपेक्षा आप ऑलिव ग्रीन, पिंक एवं पीच पेस्टल कलर्स में अनारकली, लहंगा चोली, ट्रेडिशनल गाउन या फिर साड़ी भी पहन कर अपना टशन बरकरार रख सकती हैं।

फैब्रिक पर दें ध्यान 

गर्मियों में कोई भी कपड़ा खरीदने से पहले उसके फैब्रिक पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस मौसम में रेयान, पॉलिएस्टर एवं नॉयलान जैसे फैब्रिक्स को एवॉयड करना ही बेहतर है, क्योंकि समर सीजन के लिए कॉटन ही बेस्ट होता है, इसके अलावा हल्के रंगों के कपड़े ही प्रेफर करें, जो कि आपको कूल लुक देंगे।

टिप्स

- गर्मी में स्किन को धूप से बचाना जरूरी होता है, ऐसे में आप जितना अपनी बॉडी को कवर कर के रखेंगी उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।
- गर्दन एवं चेहरे को ढांपने के लिए कॉटन स्कार्फ यूज करें, साथ ही कैप, हैट और आंखों के लिए सन ग्लॉस भी अपने साथ जरूर रखें।
हेमा शर्मा

Comments