अब जबकि इन दिनों में ज्यादातर महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, तो उन्हें रोजाना तैयार हो कर घर से तैयार होकर निकलने की टैंशन भी नहीं रही है, परंतु घर पर पहनने वाले कपड़ों में काम करने की वह स्प्रिट कभी नहीं आ सकती, देखा जाए तो खुद को स्टाइलिश, फैशनेबल और प्रेजेंटेबल रखना एक तरह से मूड लिफ्टर है। यदि आप भी इन दिनों खुद को नजर अंदाज कर रही हैं, तो यकीन मानें काम करने के लिए आपका मूड भी वैसा नहीं बन रहा होगा, जैसा ऑफिस में बनता है, अत: वर्क फ्रॉम होम में भी आप खुद को बड़े आराम से स्टाइलिश रख सकती हैं, यूं भी आने वाले समय में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर ही आने वाला है, सो आपको उसी के अनुसार तैयार होने की आदत भी डाल लेनी चाहिए।
कुर्ते के साथ पहनें जींस
मौसम गर्मी का है तो आप काम करने के लिए लूज फिटिंग कुर्ते के साथ जींस, लैगिंग, सलवार या प्लाजो पहन सकती हैं, इससे न केवल आप कंफर्टेबल फील करेंगी, बल्कि आपको घर पर काम करते हुए ऑफिस जैसा स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
फेवरेट कलर पहनें
घर से काम करने के लिए खुद को प्रेरित करना है, तो अपने फेवरेट कलर्स को अपनी रूटीन में एड करें। यह ठीक है कि आप इस समय कंफर्ट जोन में हैं, तो आप टी शर्ट एवं शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं, फेवरेट या ब्राईट कलर्स ही पहनें, यह आपको काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। आप चाहें तो टी शर्ट के साथ स्कर्ट भी पहन सकती हैं, यह आपके मूड को बूस्ट करने का काम करेगा।
सूट ही नहीं साड़ी भी पहनें
ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद है, परंतु वे साड़ी उसी समय पहनती हैं, जब उन्हें किसी फंक्शन में जाना हो या फिर ऑफिस जाना हो, परंतु घर पर रहते हुए उनके लिए साड़ी पहनना मुश्किल हो जाता है, यदि आप चाहें तो इस समय सूट के अलावा कॉटन या लाईट फैब्रिक की साड़ी पहन सकती हैं, जिन्हें कैरी करना भी आसान होता है और आप आराम से काम भी कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि हैवी साड़ी न पहनें, क्योंकि वर्क फ्रॉम होम में घर पर हैवी साड़ी पहन कर काम करने से आप कंफर्ट की जगह दिक्कत ही महसूस करेंगी, तो देर किस बात की अपने वार्ड रोब से समर में पहनी जाने वाली अपनी फ्लोरल, एनिमल, ज्योमैट्रिक एवं पोल्का डॉट्स प्रिंट्स वाली साड़ियां निकाल लें, आप चाहें तो हल्के बॉर्डर या इंब्रायड्री वाली साड़ियां भी इस समय घर में पहन सकती हैं, इसमें आपको घर से काम करते हुए भी ऑफिस में बैठ कर काम करने की फीलिंग आएगी और आप अच्छी तरह से अपना काम निपटा पाएंगी।
लूज और कंफर्टेबल ड्रेसेस करें प्रेफर
घर से काम करते हुए अधिकांश महिलाओं को लूज और कंफर्टेबल कपड़े पहनना ही ज्यादा पसंद आता है, ऐसे में यदि आप चाहें तो मल्टी कलर के डिफरेंट आउट फिट्स को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं, मल्टी कलर आउट फिट्स जहां वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रफेक्ट माने जाते हैं, वहीं वीडियो कॉल के दौरान हो रही ऑफिस मीटिंग में भी आप स्टाइलिश दिखेंगी। आप चाहें तो लूज आउट फिट्स की कैटेगरी में लोअर, पैंट, प्लाजो या फिर पजामा भी पहन सकती हैं।
टी शर्ट पहनें
वर्क फ्रॉम होम के दौरान आप टी शर्ट एवं लोअर भी पहन सकती हैं, इसमें आप पूरा दिन कंफर्ट महसूस करेंगी और आराम से अपना काम कर पाएंगी।

Comments
Post a Comment