हिंदी दिवस : लोकप्रिय एडटेक ऐप्स समझ रहे हैं भारत की भाषा का महत्व (हेमा शर्मा )


लर्निंग ऐप्स ने भारत में शिक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। मेट्रो शहरों से आगे निकलकर अब यह टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी पसंदीदा स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करते हुए यह छात्रों तक पहुंच रहे हैं। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा होने से उसमें समझना भी हमारे लिए आसान रहता है। ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स ने भी भाषा को उतना ही महत्व दिया है और वे हिंदी में कंटेंट बना रहे हैं और विकसित कर रहे हैं। यहां  के कुछ ऐसे लोकप्रिय एडटेक्स ऐप्स हैं, जिन्होंने हिंदी लैंग्वेज में सपोर्ट करने के लिए अपने प्रोडक्ट को विकसित किया है:

ब्रेनली

ब्रेनली दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो दुनियाभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक जगह पर लाता है। यह छात्रों को होमवर्क से जुड़ी समस्याओं और टेस्ट की तैयारी करने में मदद करता है। भारत में 25 मिलियन से अधिक मासिक यूनिक यूजर्स के साथ इस प्लेटफार्म ने हिंदी, संस्कृत, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, कन्नड़ और बंगाली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में विविधता लाई है। इससे इसकी सामग्री को व्यापक स्तर पर सुलभ बनाया गया है। यह प्लेटफार्म एक रियल-लाइफ स्टडी ग्रुप के ऑनलाइन समकक्ष के रूप में कार्य करता है और बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रश्नों को हल करने में मदद कर सकता है।

नेक्स्ट एजुकेशन

नेक्स्ट एजुकेशन एंड-टू-एंड के-12 सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जहां 400 घंटे के वीडियो लेसन, 2-डी और 3-डी एनिमेशन के साथ लर्निंग को अनुभवात्मक और मजेदार बनाया गया है। हल के साथ विषयवार प्रश्न, सैंपल पेपर, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज़ और विस्तृत परफॉर्मंस रिपोर्ट इसकी खासियतें हैं। इसके अलावा यह शिक्षकों और छात्रों को बेहतर एकेडमिक प्लान की सुविधा के लिए नेक्स्ट बुक, नेक्स्ट मेंटर, नेक्स्ट लैब (रोबोटिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान) और प्री-डिजाइंड करिकुलम प्रदान करता है। यह सभी के लिए एक ऐसा स्थान है, जहां यह 8 भाषाओं में CBSE, ICSE, IGCSE और 23 राज्य बोर्डों के सिलेबस को जोड़ता है।

एंट्री (Entri)

एंट्री की शुरुआत 2017 में मोहम्मद हिसामुद्दीन और राहुल रमेश ने एक परीक्षा तैयारी मंच के रूप में की थी। यह ऐप केरल से मलयालम भाषा में शुरू हुआ था और अब इस प्लेटफार्म पर तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी जैसी भाषाएं हैं। प्लेटफॉर्म के अब तक 1.6 मिलियन से अधिक यूजर हैं और हर दिन लगभग 6,000 यूजर जुड़ रहे हैं।

बायजू 

बायजू भारत का पहला एडटेक यूनीकॉर्न है जो 2015 में छात्रों के लिए सीखने को मजेदार बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह छात्रों को JEE, NEET, CAT, IAS, GRE और GMAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए पाठ्यक्रमों के साथ-साथ IV- XII की कक्षाओं में लर्निंग प्रोग्राम है। इसमें आकर्षक वीडियो लेसन हैं जो एडॉप्टिव लर्निंग में मदद करते हैं। इसका विस्तृत परफॉर्मंस एनालिसिस फीचर छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं में सीखने के प्रोग्राम हैं।

Comments