ब्रेकअप कितना दर्दनाक होता है, यह उससे बेहतर कोई नहीं जानता, जो अपने महबूब से बिछुड़ कर कई रातें जागा हो या उसे याद कर के कई बार रोया हो।हर गम की तरह आखिर आप इस गम से भी उभर आते हैं और आप अपने जीवन में आगे बढ़नाशुरू कर देते हैं, परंतु अचानक आपका एक्स वापिस आ जाता है और आपसे माफी मांग लेता है, कई बार तो यह माफी इस अंदाज से मांगी जाती है कि आप सब कुछ भूल कर एक बार फिर से उसे गले लगा लेने को बेताब हो जाती हैं और आपको लगता है कि मानों आपकी जिंदगी एक बार फिर से मुस्करा उठी हो।
माना कि आपके मन में उस रिश्ते की बहुत सी खुशनुमा यादें हैं, परंतु एक बार उस दर्द को भी याद कर लें, जो आपको उसके जाने के बाद मिला था, आप भले ही सोचें कि आप वह सब भूल जाएंगी, परंतु क्या वास्तव में उस दर्द को भूल पाना आसान होगा, बल्कि वह दर्द आपको कई बार याद आने वाला है, अत: अपने एक्स के पास लौटने से पहले आप अच्छी तरह से विचार कर लें कि क्या वापसी आपके लिए सुखद हो पाएगी, क्योंकि एक बार आपका दिल तोड़ने के बाद उसमें बहुत से बदलाव आ चुके होंगे।
पहली सी स्थिति नहीं होगी
ब्रेकअप के दौरान आपने जो चिंता, दर्द और डिप्रेशन महसूस किया था, आरंभ में भले ही वह आपको गायब होता हुआ नजर आए, परंतु कुछ समय बाद आपको यह फिर से अहसास होने लगेगा कि अपने एक्स से बात करना आपके लिए बदतर होने लगा है और आपके रिश्ते में वह पहले वाली बात नहीं रही।
टूट जाता है विश्वास
विश्वास के बिना कोई भी रिश्ता नहीं टिक पाता है, आपको बार-बार यह याद आएगा कि उसने आपका विश्वास तोड़ा था और यह दोबारा भी हो सकता है। ऐसे में आप चाह कर भी उस पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पाएंगी।
आपको बेहतर मिल सकता है
वास्तव में आप को ऐसा साथी चाहिए, जिसे पा कर आपका दिल खोने के डर से कांपे नहीं या जो आपको आपके मुश्किल समय में छोड़ कर ना चला जाए।यदि आपका एक्स अभी भी यह महसूस नहीं करता कि यह रिश्ता जन्मभर का है, तो आप अपने लिए उससे भी बेहतर किसी साथी की तलाश करें, क्योंकि वह वास्तव में आपके लिए नहीं बना है।
यदि आप तलाश करेंगी तो यकीन मानें कि आप उससे बेहतर साथी को तलाश कर लेंगी।

Yes u r very right...its really not easy to forget n move on.
ReplyDelete