कैसे दें बालों को गुड़हल के फूलों से खूबसूरत लुक (हेमा शर्मा )

घर आंगन, बगीचों और सड़क के किनारे लगे गुड़हल के फूल किसी का भी मन मोह लेते हैं, हालांकि इनका यूज़ इनके औषधीय गुणों के कारण ज्यादा किया जाता है, परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि ये बालों को मजबूत एवं खूबसूरत बनाने का काम भी करते हैं। गुड़हल यानि हिबिस्कस फ्लॉवर में पॉलीफेनोल कंपाउंड्स होते हैं, इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी फीचर्स बालों के सफ़ेद होने से बचाने के साथ-साथ बालों को झडऩे से भी रोकते है। यदि आप भी इसके इस गुण से आज तक अनजान थे, तो आइए जानते हैं इनके बारे में ताकि इनका सही से यूज़ किया जा सके।

- स्कैल्प पर गुड़हल के फूलों को सुखा कर बनाए गए पाउडर का पेस्ट लगाने से थायरॉइड के कारण होने वाले बालों का झडऩा ठीक हो सकता है। 

- यह बालों के जड़ों को मज़बूत करता है और बालों को मज़बूत, घना और अधिक सुंदर बनाता है।

- गुड़हल का फूल ब्लड प्रॉडक्शन को बढ़ाता है तथा बालों को असमय सफेद होने को रोकता है। 

- नींबू के रस में मिला हुआ गुड़हल के फूल का पाउडर एक बेहतरीन हेयर मास्क है, जो न केवल आपके बालों

को कंडीशन करता है, बल्कि डैंड्रफ को भी दूर करने में हैल्प करता है। 

- गुड़हल के फूलों में प्राकृतिक रूप से पाए जानेवाले अमीनो एसिड बालों को पोषण प्रदान करने के

साथ बालों के ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. ये अमीनो एसिड एक विशेष प्रकार के स्ट्रक्चरल

प्रोटीन का उत्पादन करते हैं, जिसे केराटिन कहा जाता है, जो बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करता है। 

- गुड़हल के फूल और पत्तियां नेचुरल कंडीशनर का काम करती  हैं। 

- गुड़हल  के फूलों के तेल को सप्ताह में तीन बार यूज़ करने से यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों को डीप नॉरिशमेंट भी देता है, जिससे उनकी ग्रोथ अच्छे से होने लगती है। 

ऐसे करें यूज़ 

- गुड़हल के फूलों के पाउडर और एलोवेरा जैल को मिला कर पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्‍ट को हफ्ते में दो बार बालों पर लगाएं, इससे आपके बाल सॉफ्ट, हैल्दी और घने बनेंगे।
- बेसन और पानी में गुड़हल के फूलों के पाउडर को मिला कर बालों को धोने से आपको नेचुरल शैंपू का लाभ मिलेगा। 
- गुड़हल के फूलों और पत्तों को पीस कर पाउडर बना लें और इसमें हिना पाउडर मिक्‍स करें। अब इसमें आधा नींबू डाल कर पेस्‍ट बना कर उसे बालों में लगाएं, एक घंटे बाद बालों को धो ले, इससे डैंड्रफ की प्रॉब्लम दूर होगी।
- हिबिस्‍कस के 5 फूल और 5 पत्तियों  को पीस कर पेस्‍ट बना लें। अब इसमें एक चम्‍मच बादाम तेल या जैतून का तेल डालें। इस पेस्‍ट को 30  मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें, इससे बालों को पोषण मिलेगा और इनकी ग्रोथ अच्छी होगी। 
- एक समान मात्रा में गुड़हल पाउडर और आंवला पाउडर लें और पानी में मिक्‍स कर पेस्‍ट बना कर  आधे घंटे तक बालों में लगाएं, बालों में मजबूती एवं चमक आ जाएगी। 

Comments