पसीने की स्मेल से मिले निजात
यदि आपको भी गर्मी के मौसम में पसीना बहुत आता है और आप उसकी स्मेल से भी परेशान रहती हैं, तो इससे निजात पाने के लिए साल्ट स्पा सबसे बेहतर विकल्प है। यूं तो साल्ट स्पा पार्लर में ही करावाया जाता है, परंतु यदि आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से कर सकती हैं।
साल्ट स्पा से आप न केवल रिफ्रेश फील करेंगी, बल्कि इससे आपकी मसल्स भी रिलैक्स होंगी। यही नहीं साल्ट स्पा से ऑर्थीटिक पेन और गठिया जैसे बीमारियों से भी आराम मिलता है।
घर पर ही साल्ट स्पा लेने के लिए आप नॉर्मल नमक अर्थात सी साल्ट एवं सेंधा नमक यूज कर सकती हैं।
स्पा प्रक्रिया
एक बाउल में दही ले कर उसमें नमक मिला कर लिक्विड तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि नमक ज्यादा न मिलाया जाए। नहीं तो आपके शरीर पर रैशेज पड़ सकते हैं। अब इस लिक्विड से पूरी बॉडी पर हल्के हाथों से मसाज करें।
यह मसाज 10-15 मिनट तक करें, परंतु एक ही जगह पर ज्यादा देर तक मसाज नहीं करनी चाहिए, नहीं तो स्किन में रैशेज पड़ने का डर रहता है। मसाज करने से बॉडी के सारे रोम छिद्र खुल जाएंगे। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में नमक मिला कर स्नान कर लें।
फायदा
यदि आप सप्ताह में एक बार साल्ट स्पा करती हैं, तो आपकी बॉडी से पसीना आना धीरे-धीरे कम हो जाएगा। सॉल्ट स्पा से बॉडी की सन टैन भी ठीक होगी तथा बॉडी के रोम छिद्र भी खुल जाएंगे।
साल्ट स्पा लेने से शरीर से 50 प्रतिशत तक पसीना कम आना कम हो जाएगा तथा शरीर से आती पसीने की बदबू भी कम हो जाएगी।
न कर पाएं स्पा तो
यदि समय की कमी के कारण आप साल्ट स्पा से मसाज नहीं कर पा रही हैं, तो आप हर रोज नहाने के पानी में एक चम्मच सी साल्ट डाल कर भी नहा सकती हैं। इस साधारण से उपाय से भी आपकी बॉडी क्लीन एवं ग्लो करने लगेगी।

Comments
Post a Comment