चल कलम उठा और किस्मत बना
आप खुशकिस्मत हैं, यदि आप लिखना जानते हैं, क्योंकि लिखना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेखन भी ऐसा कि पढ़ने वाला बस आपका दीवाना हो जाए। यदि आपमें लिखने का हुनर है तो यकीन मानें आपके लिए करियर के रास्ते दूसरों के मुकाबले ज्यादा बुलंद हैं। वह जमाना गया जब लेखक का मतलब मैगजीन के लिखना ही होता था, अब बदलते समय के साथ लेखन की परिभाषा भी बदल रही है। इन दिनों कॉपी राइटिंग, क्रिएटिव राइटिंग एवं टेक्निकल राइटिंग आदि की फील्ड में हुनरमंद लेखकों की काफी डिमांड है।
यदि चाहें तो अपने लिखने के हुनर को डिफरेंट फील्ड्स में यूज़ कर सकती हैं तथा अपने करियर एवं फ्यूचर को ब्राइट बना सकती हैं।
वेब कंटेंट राइटर
आज के दौर में सुबह न्यूज़ पेपर का इंतज़ार नहीं करते, इंटरनेट के दौर में हर कोई खुद को अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल का सहारा लेता है। भले ही प्रिंट के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में लिखना टफ माना जाता है, यदि वेब पेज आकर्षक न बना हो तो रीडर उसे पढ़ने की जहमत भी नहीं उठाते हैं, यही कारण है एक वेब राइटर को सिंपल लैंग्वेज में लिखना आना चाहिए। आप चाहें तो बेव राइटर के रूप में वेब साइट्स कंपनियों में कंटेंट राइटर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। .
रेज्यूमे राइटिंग
यदि रेज्यूमे को किसी की भी पर्सनैलिटी का आईना कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। यदि आप किसी भी नौलरी के लिए कहीं आवेदन करते हैं तो आपका रेज्यूमे इतना इम्प्रेसिव होना चाहिए, कि आपकी सारी खूबियां उसमें नजर आनी चाहिए। कई बार ऎसा भी होता कि आपका रेज्यूमे काफी अच्छा होता है, परंतु फिर भी आपको नौकरी नहीं मिल पाती है । ऐसे में लोग इन दिनों रेज्यूमे राइटर की सर्विस लेने लगे हैं। यदि आपमें यह स्किल है तो आप रेज्यूमे राइटर के रूप में ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स जैसे कि नौकरी डॉट कॉम या मोनस्टर डॉट कॉम आदि में जॉब की तलाश कर सकते हैं।होस्ट राइटर
होस्ट राइटर एक ऐसे हीरो की तरह होता है जो पूरी जंग अकेले लड़ता है और नाम किसी और का हो जाता है। कई बार हम फेमस पर्सनैलिटी की ऑटोबायोग्राफी पढ़ हो जाते हैं कि वे तो अच्छे लेखक भी नहीं हैं, फिर वे इतना अच्छा कैसे लिख लेते हैं, इनमें कई तो ऐसे होते हैं जिनके पास पेन उठाने तक का वक्त नहीं होता तो इस तरह के लोग होस्ट राइटर को हायर करते हैं। जो उनके विचारों के आधार पर किताब तैयार कर देते हैं, इसके बदले उन्हें एक अच्छी खासी अमाउंट पे की जाती है। वास्तव में होस्ट राइटर को किताब लिखने का क्रेडिट नहीं मिलता है, फिर भी होस्ट राइटर को आज स्टोरी राइटिंग, किताब, मैमोरी एवं ऑटोबायोग्राफी आदि को लिखने के लिए हायर किया जाता है। यदि आपको नाम की ख्वाहिश नहीं है तो आप होस्ट राइटिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं।
योग्यता
यूं तो आज के समय में लिखने वालो के लिए नौकरियों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी राइटिंग जॉब्स के लिए पत्रकारिता की डिग्री रखने वाले प्रोफेशनल्स को ही प्रेफर किया जाता है। इसके अलावा आपकी इंग्लिश एवं उस भाषा अच्छी पकड़ होनी चाहिए, जिसमें आप लेखन करियर बनाना हैं तथा आपको कम्प्यूटर की नॉलेज चाहिए, फिर देखिए कि आप सफलता का मुकाम भी आसानी लेंगे।
( तो देखा आपने केवल कहानी या उपन्यास तक ही नहीं रह गया है लेखन, बल्कि आप लेखन के अनेक ऑप्शन चुन सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताइये तथा ऐसे आर्टिकल्स के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो भी कर सकते हैं। )

Comments
Post a Comment