यदि आपके वार्ड रोब में पुरानी जींस का ढेर है तो इसे बेकार समझ कर फेंक न दें, बल्कि इसे नए स्टाइल के साथ फिर से यूज करें तथा इस पर अपनी क्रिएटिविटी दिखा कर नई चीजें बना लें, या नई लुक दे कर पहन लें।
शॉर्ट्स
जींस से आप शॉर्टस भी बना सकती हैं, आप जींस को डिजाइन में कट कर के थाई लेंथ एवं नी लेंथ तक बना सकती हैं।
बैग
यह भले ही आपको कठिन लगे, परंतु बनाना आसान है। एक बार ट्राई करेंगे तो पुरानी जींस से खूबसूरत बैग बना सकती हैं।
नेपकिन
यूं तो आप नेपकिन बाजार से भी खरीद सकती हैं, परंतु इसके लिए पैसे क्यों खर्च करें जब आसानी से घर में ही यह मिल सकता है। किसी भी साइज का नेपकिन आप पुरानी जींस से तैयार कर सकती हैं।
जींस पॉकेट प्लेसमेंट
आपको इसके लिए पुरानी जींस में से केवल पॉकेट कट करनी है। इन पॉकेट प्लेसमेंट्स को आप पेन, पेंसिल और कुछ भी छोटी-छोटी चीजों के लिए यूज कर सकते हैं।
कोस्टर्स
आप टेबल पर कॉफी या चाय के निशान अवॉयड करने के लिए डेनिम कोस्टर्स यूज कर सकती हैं। आप आसानी से जींस से ढेरों कोस्टर्स बना सकती हैं।
नोटबुक
आप डेनिम जींस को क्रिएटिव तरीके से नोट बुक कवर के रूप में यूज कर सकती हैं, इसमें भी आप डिजाइन अपने हिसाब से एड कर सकती हैं।
फ्लोर मैट
आप फ्लोर मैट भी बना सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ जींस के टुकड़े जोड़ने होंगे। आप अपने हिसाब से फ्लोर मैट तैयार कर सकती हैं।
बुक मार्क
आप तरह-तरह के डिजाइन के बुक मार्क बना सकती हैं। हार्ट शेप, स्क्वेयर एवं राउंड से ले कर कोई भी शेप तैयार कर सकती हैं।
ईयर रिंग्स और नेकलेस
लड़कियों के पास जितनी एक्सेसरीज हो उतना कम है। डेनिम जींस से बचे टुकड़ों से आप तरह-तरह के ईयर रिंग्स और नेकलेस बना सकती हैं।

Comments
Post a Comment