क्या कहा आपको प्यास नहीं लगती या फिर पानी पीना अच्छा नहीं लगता, परंतु क्या आप जानते हैं कि हैल्थ को बनाए रखने में स्वच्छ जल कितनी अहम भूमिका निभाता है। अपने बॉडी सिस्टम को साफ रखने तथा स्किन पर ग्लो लाने के लिए पानी के कम से कम 8-12 गिलास रोज पीने की आदत बनाएं, क्योंकि यह आदत आपको कई प्राब्लम्स न केवल दूर रखती है, बल्कि आपकी खूबसूरती भी बढ़ाती है।
एक्सरसाइज के समय इग्नोर न करें पानी
खुद को फिट रखने को
एक्सरसाइज तो
आप रूटीन से
करती ही
होंगी, पसीने से
शरीर के
जरूरी तत्व भी
निकलते हैं तो
ऐसे में शरीर की
नमी बनाए रखना कितना जरूरी है,
यह जानना भी
अहम है,
सो एक्सरसाइज से
एक घंटा पहले एक
गिलास पानी, बीच में हर
15 से 30 मिनट में आधा गिलास और
बाद में दो
गिलास पानी जरूर पिएं।
खाने के बीच पानी नहीं
बुखार, लू लगने पर,
मूत्र रोग, कब्ज, बवासीर और
पेट में जलन इत्यादि रोगों में रूटीन से
ज्यादा पानी पीना फायदेमंद होता है। फल,
चाय, दूध और
फूड से
भी हमारी बॉडी को
पानी मिलता है,
पर वह
काफी नहीं होता।
सुबह खाली पेट एक
गिलास पानी पीना सेहत के
लिए अच्छा है
यह तो
सभी जानते हैं, परंतु एकदम से
उठते ही
पानी पीना एवॉइड करें, इससे सिरदर्द व
जुकाम जैसी प्राब्लम्स होती हैं। हमेशा खाना खाने से
आधा घंटा पहले और
एक घंटा बाद पानी पिएं, खाने के
बीच पानी न
पिएं।
मैजिक टिप्स
-
मिंट को
पानी में मिला कर
लें, यह
माउथ फ्रैशनर का
काम करेगा।
-
यदि तनाव और
थकावट महसूस कर
रहे हैं तो
गुनगुने पानी से
स्नान करें।
-
सिरदर्द तथा पैरों के
दर्द में गुनगुना पानी में कुछ देर पांव डाल कर
बैठें यह
दर्द से
राहत दिलाएगा।
-
आंखों में लालिमा हो
तो ताजे पानी के
छींटे आखों पर
मारें, इससे राहत मिलेगी।
- स्टीम बाथ शरीर के टॉक्सिक मैटीरियल बाहर निकालने में मदद करता है।
इन आदतों को करें एवॉइड
-
खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा और
सिंघाड़े के
बाद भी
पानी न
पिएं क्योंकि इससे हैजे का
खतरा होता है।
-
मलाई, मक्खन, देसी घी,
ड्राई फ्रूट, भुने चने, फल
और मिठाई के
बाद पानी न
पिएं, इससे खांसी हो
सकती है।
- धूप से आने के बाद या फिर हार्ड वर्क करने के बाद भी प्यास खूब लगती है, परंतु उस समय भी पानी तुरंत न पिएं।

Comments
Post a Comment