रूप निखारें गुणकारी हल्दी से
- एक चम्मच शहद में एक चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी एवं 5-6 बूंदें जैतून का तेल मिला कर उबटन तैयार कर के चेहरे पर लगाएं तथा 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो कर साफ कर लें।
- थोड़े से दूध में आधा टी स्पून हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला कर अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं, 25 मिनट बाद चेहरा साफ़ कर लें, आपकी स्किन चमक उठेगी।
- 1 टी स्पून बेसन, 2 चुटकी हल्दी, 5-6 बूंदें जैतून का तेल मिला कर चेहरे पर लगा लें और फिर 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो कर सुखा लें।
- खीरे नींबू के रस को बराबर मात्रा में लेकर इसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें, रोज रात में सोने से पहले चेहरा साफ करके यह उबटन लगाएं। सूखने पर चेहरा साफ कर लें, यह उबटन टोनर का काम करता है, इस उबटन को आप दो हफ़्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
- बेसन, हल्दी और दही मिला कर उबटन तैयार करें, इसे चेहरे, गर्दन तथा बॉडी पर लगा कर सूखने दें, एक घंटे के बाद स्नान कर लें. इससे आपकी स्किन कोमल, सुंदर और आकर्षक बन जाएगी।
- 1-1 टी स्पून दूध, शहद और हल्दी पाउडर को मिला कर 10-20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- दूध में हल्दी और चंदन पाउडर मिला कर उबटन तैयार करें, इस उबटन को नियमित रूप से एक सप्ताह तक चेहरे पर लगाएं, इससे झाइयां और कालापन दूर होता है और चेहरे पर ख़ूबसूरत निखार आता है।
- दो टी स्पून बादाम का पेस्ट, चुटकीभर हल्दी पाउडर, एक टीस्पून पपीते के पेस्ट को मिला कर उबटन बनाएं, इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं, चेहरे की रंगत खिल उठेगी।
- संतरे के छिलकों को छाया में सुखा कर बारीक पाउडर बना लें, एक टेबल स्पून संतरे के पाउडर में एक टेबल स्पून बेसन, थोड़ी-सी हल्दी, एक टेबल स्पून दूध और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और उबटन बना कर लगाएं, इस उबटन के नियमित यूज़ से आप का कॉम्प्लेक्शन निखर उठेगा।

Comments
Post a Comment