मुश्किल नहीं है घर का मेकओवर करना ( हेमा शर्मा )

फेस्टीवल सीजन आने वाला है और लॉक डाउन के बाद अपनी लाइफ को पटरी पर लाते हुए लोगों के पास आज खुद के लिए ही टाइम नहीं है, तो घर को नया टच देने का टाइम कहां से मिलेगा, यदि आप भी अपने घर का कम टाइम में मेकओवर करना चाहती हैं, तो माथे पर शिकीन नहीं मुस्कान ले आएं, क्योंकि बेहद सिंपल टिप्स के साथ आप अपने घर का मेकओवर आसानी से कर पाएंगी। 

लिविंग रूम में लगाएं क्लासी वॉल क्लॉक

एक सिंपल घड़ी भले ही आपके लिविंग रूम का लुक ना बदल पाए, परंतु इस बार अपने लिविंग रूम के लिए ले आएं एक क्लासी, रॉयल और कॉस्टली वॉल क्लॉक, फिर देखिए कि जो भी आपके घर आएगा उसकी निगाहें उस पर से हट नहीं पाएंगी।  औरों की बात तो छोड़िए खुद आप और फैमिली के बाकि मेंबर्स का ध्यान भी आते जाते उसी वाल क्लॉक पर जाएगा। 

सिंपल मिरर को कर दें चेंज 

अपने घर का मेकओवर करने के लिए इस बार अपने बाथरूम, बेसिन एवं बेडरूम में लगे पुराने एवं सिंपल मिरर को हटा कर उसकी जगह डिज़ाइनर मिरर रिप्लेस करें, यदि ये बजट से बाहर लग रहा हो तो पुराने मिरर को कलरफुल लुक दे सकती हैं, इतने से बदलाव से ही पूरे घर का लुक मिनटों में बदल जाएगा। 

सोफा कवर चेंज कर दें 

यदि आप साल नया सोफे नहीं खरीदना चाहती हैं तो कोई बात नहीं आप अपने पुराने सोफे का कवर चेंज कर दें, आप अपनी पसंद का कलर एवं डिज़ाइन इसके लिए यूज़ कर सकती हैं, इससे आपके सोफे को आपके बजट में ही न्यू लुक मिल जाएगा।  

डायनिंग कवर भी चेंज करें 

सोफे के ही नहीं, बल्कि अपने टेबल के कवर भी चेंज करें, क्योंकि मेहमान लिविंग रूम के बाद का समय डायनिंग रूम में ही बिताते हैं, ऐसे में स्टाइलिश डायनिंग कवर आपके टेबल का ही नहीं बल्कि पूरे रूम का लुक मिनटों में चेंज हो जाएगा। 

डोर एक्सेसरीज़ से मिले ब्यूटीफुल लुक 

पूरे घर का मेकओवर करना कोई आसान काम नहीं है, अपने घर का लुक चेंज करने के लिए हैवी, क्लासी और कलरफुल डोर एक्सेसरीज़ ख़रीदें और घर के दरवाजों पर लगाएं, घर बाहर से चमकता हुआ नजर आने लगेगा। 

कलरफुल कर्टन से निखरे घर 

सुंदर और डिज़ाइनर कर्टेन्स से आप कुछ ही मिनटों में घर का लुक पूरी तरह से बदल सकती  हैं, फेस्टिव सीजन है सो सिल्क और हैवी कर्टेन यूज़ करे, एक्सेसरीज़ भी उनसे मैचिंग यूज़ करें। 

Comments

Post a Comment