मेल्ट प्रूफ मेकअप से दिखें स्मार्ट ( हेमा शर्मा )


स्टाइलिश और स्मार्ट दिखने के लिए मेल्ट प्रूफ  मेकअप युवतियों की पहली पसंद बन चुका है। 

वॉटर प्रूफ  फाउंडेशन 

हाइली पिगमेटेड और वॉटर प्रूफ  फाउंडेशन लगाएं, क्रीमी फाउंडेशन की जगह जेल बेस्ड फाउंडेशन लगाएं। इसकी पतली लेयर लगाएं और तीन मिनट तक सूखने दें, फिर टिश्यू पेपर से एक्स्ट्रा फाउंडेशन हटा दें। 

मैटीफाइंग पाउडर 

मैटीफाइंग पाउडर की परत थोपने से तो अच्छा है, सिर्फ  एक बार लगाएं और चेहरे से अतिरिक्त पाउडर ब्रश से झाड़ दें। 

क्लीनिंग 

साफ-सुथरे चेहरे पर मेकअप अच्छा लगता है। माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ  करें, ताकि स्किन पर जमी गंदगी हट जाए। ऑयली स्किन के लिए मेकअप लगाने से पहले ऑयल एब्जॉर्ब टोनर लगाएं। 

मेल्ट प्रूफ  लिपस्टिक 

समर सीजन में मेल्ट प्रूफ  लुक के लिए मैट शेड्स वाली लिपस्टिक चुनें। वॉटर प्रूफ  लिप पैंसिल के साथ मैट बेस वाली हाइली पिग्मेंट लिपस्टिक लगाएं।

Comments