एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि करियर बनाने में यूज़ करें सोशल मीडिया ( हेमा शर्मा )

अक्सर आपके पास भी व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता होगा कि सोशल मीडिया ज्ञानियों एवं बुद्धिजीवियों से भरा हुआ है, जब भी ऑन लाइन आओ ऐसा लगता है मानों हम ज्ञान की गंगा में गोते लगा रहे हैं, यह गलत नहीं है आप चाहें तो अपनी फील्ड के एक्सपर्ट्स से यहां बात कर सकते हैं , इनसे की गई बातचीत आपको फायदा ही पहुंचाएगी और करियर की नई संभावनाओं को खोलेगी। 

कोरोना और लॉक डाउन ने बहुत से युवाओं से उनकी नौकरी छीन ली है, जिससे  हुनरमंद लोग बेरोजगार  घर बैठ गए हैं, कितने ही छोटे-बड़े बिज़नेस बंद हो गए हैं, यदि आप भी सही वक्त आने के इंतजार में घर पर बेकार बैठे केवल सोशल मीडिया पर गेम्स खेल रहें हैं या वीडियो देख रहे हैं या फिर दोस्तों के साथ चैटिंग कर रहें हैं, तो यकीन मानें की आप केवल अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं। आज के दौर में सोशल मीडिया युवाओं के लिए करियर बनाने का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, बस आपको इसे सही ढंग से यूज़ करना आना चाहिए। इन दिनों तो बहुत सी जॉब साइट्स युवाओं को सीधे सोशल मीडिया से जुडऩे और काम करने की सुविधा देती हैं।  

ऐसे करें करियर बनाने में यूज़ 

– सबसे पहले अपना रिज्यूमे अपडेट करें और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करें। 

– कभी भी उसमें कोई ग़लत जानकारी न दें, जो आप हैं बस वही बताएं। 

– अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल और प्रोफेशनल प्रोफाइल अलग-अलग रखें, क्योंकि इनका कॉम्बिनेशन कई बार लोगों में कंफ्यूजऩ पैदा कर सकता है। 

– सोशल मीडिया पर अपनी स्किल एवं प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह से डिस्क्राइब करें, यदि आप टीचिंग प्रोफेशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो एजुकेशन पेज या एजुकेशन ग्रुप्स की सदस्यता लें और यदि किसी और प्रोफेशन में करियर बनाना है तो उससे संबधित ग्रुप में ही जुड़ें। 

– सोशल मीडिया पर अपने फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट्स को फॉलो करें। 

– स्टार्टिंग में सोशल मीडिया पर अपना या अपनी कंपनी का सेल्फ प्रमोशन करें तथा नए एक्सपेरिमेंट्स करने से हिचकिचाएं नहीं, इससे आपसे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। 

– यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को केवल प्रोफेशनल लोग ही देखें, तो सेटिंग में दिए गए ऑप्शन को यूज़ करें। 

– सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक सिंपल ही रखें, आप चाहें तो अपनी कंपनी का लोगो भी लगा सकते हैं। 

– समय-समय पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को अपडेट करते रहें। 

– सोशल मीडिया पेज बनाते अबाउट जितना इम्प्रेससिव होगा, प्रोडक्ट को उतना ज़्यादा लाभ मिलेगा। 

अपनी फील्ड के एक्सपर्ट्स से बात करें

अक्सर आपके पास भी व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता होगा कि सोशल मीडिया ज्ञानियों एवं बुद्धिजीवियों से भरा हुआ है, जब भी ऑन लाइन आओ ऐसा लगता है मानों हम ज्ञान की गंगा में गोते लगा रहे हैं, यह गलत नहीं है आप चाहें तो अपनी फील्ड के एक्सपर्ट्स से यहां बात कर सकते हैं , इनसे की गई बातचीत आपको फायदा ही पहुंचाएगी और करियर की नई संभावनाओं को खोलेगी। 

क़्वालिटी कंटेंट अपलोड करें

अधिकतर कंपनियों की रुचि इस बात में होती है कि आप अपनी किन ख़ूबियों एवं योग्यताओं से कंपनी को लाभ पहुंचा सकते हैं, अतः सोशल मीडिया पर कंटेंट अपलोड करते समय क्वालिटी का भी ध्यान रखें। 

( तो ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा  तथा अब आप सोशल मीडिया  को किस तरह से यूज़  करने वाले हैं।  ऐसे ही आर्टिकल्स के लिए फॉलो करें hemalifestyle )

Comments