टीचर के वे डॉयलॉग्स जो कभी नहीं भूलते
आप कह सकते हैं कि कुछ ऐसे डायलॉग्स ऐसे हैं जिन्हे लगभग सभी टीचर्स शुरू से ही बोलते आ रहे हैं और जो हमारे अचेतन मन में बस चुके हैं।
- आप अपने दोस्त के साथ धीमे से कोई बात कह कर हंस दिए तो टीचर का डॉयलॉग आ जाएगा - क्या बात है आज बड़ी हंसी आ रही है तुम्हें, नहीं-नहीं हमें भी सुना दो, सारे ही हंस लेते हैं थोड़ा सा।
- होम वर्क न करने पर सब अपनी कॉपी घर पर ही भूल जाते हैं, तो टीचर की कड़कती आवाज़ बाकि की चीजें भी भुला देती है - सुबह नहाना भूले थे, खाना खाना भूले थे, टिफिन उठाना भूले थे, बाकि की कॉपी किताबें उठाना भूले हो, नहीं न फिर मेरे ही सब्जेक्ट की कॉपी कैसे भूल गए तुम।
- टीचर को आने में थोड़ी सी देर क्या हुई कि दुनिया जहाँ की बातें बच्चे शेयर करने लगते हैं, इतने में ही टीचर क्लास में आ कर जो पहला डॉयलॉग बोलती है, वह तो कभी नहीं भूलता - तुम सबने क्लास को मछली बाज़ार बना रखा है।
- आप कितना ही अच्छा परफॉर्म क्यों न कर लो, फिर भी टीचर को कभी आपकी परफॉरमेंस अच्छी नहीं लगती, वे अक्सर एक ही बात कहती हैं - बाकि की क्लासेज को देखो हर चीज में आगे रहेंगी, पर मुझे ही निकम्मी क्लास मिली है, जो बातों के अलावा किसी चीज में आगे नहीं है।
- स्टूडेंट्स को बातें करता देख कर टीचर की आया डॉयलॉग - तुम लोग पहले बातें कर है मैं तब तक वेट करती हूं, पढ़ तो हम बाद में भी लेंगे।
- जब टीचर का फेवरेट बच्चा टेस्ट लेने की बात याद दिला दे तो फिर - नहीं एक बच्चे को ही क्यों याद रहता है कि मैंने क्या काम दिया है बाकि बच्चों का ध्यान पढ़ाई में क्यों नहीं रहता है।
- अक्सर टीचर्स का यह डॉयलॉग भी रहता है अगर समझ नहीं आया तो दोबारा पूछो पर ऐसे क्लास में मत बैठो और अगर आपने गलती से कहीं दूसरे दिन पूछ लिया तो - ध्यान कहाँ रहता है तुम्हारा क्लास में जब मैं पढ़ा रही होती हूं, तब तुम कहीं और ही खोए रहते हो।
- मैं सब बच्चों को ही तो पढ़ाती हूं, फिर इन्हें कैसे समझ आता है, तुम्हें क्यों नहीं आता।
- तेज बोलो खाना नहीं खाया है क्या, यूँ तो बहुत ऊँचा बोलते हो।
- टेस्ट में इतने काम मार्क्स, इस पर पापा साइन करवा के लाना नहीं तो मेरी क्लास में एंटर मत होना।
( मुझे यकीं है की इन्हें पढ़ कर आपको अपने स्कूल के दिन ही याद नहीं आएंगे, बल्कि टीचर्स को भी अपने दिन याद आ जाएंगे, तो अपने स्कूल की मधुर यादें ताजा हुईं या नहीं ये हमें जरूर बताइएगा। रोचक आर्टिकल्स के लिए फॉलो करते रहें hemalifestyle को। )

Comments
Post a Comment