10 फैशन हैक्स फॉर विंटर
विंटर में स्टाइल ऐसे करें बूस्ट
![]() |
विंटर में स्टाइल करें बूस्ट |
यदि आप भी इस बार सर्दियों में स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो ये विंटर फैशन हैक्स आपके लिए हैं, जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं और अपने स्टाइल को मेंटेन कर सबके आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं 1
लेयरिंग यूज़ करें
भारी-भरकम जैकेट भले ही आपको ठंड से बचा सकती है, परंतु यह आपको स्टाइलिश लुक नही दे सकती है 1 ठंड से बचने के लिए आप लेयरिंग यूज़ कर सकती हैं 1 जींस एवं स्कर्ट के साथ हल्के और पतले स्वेटर या स्वेट शर्ट पहन कर विंटर में अपने फैशन को मेंटेन कर सकती हैं 1
स्टोल से पाएं ट्रेंडी लुक
फैशनेबल एवं ट्रेंडी लुक के लिए स्टोल को विंटर में अपना साथी बनाएं 1 इन दिनों न्यूज़ पेपर प्रिंट के स्टोल युवतियों में बेहद पॉपुलर हैं 1 इसके अलावा आप फ्लोरल प्रिंट, डॉटेड प्रिंट या फिर अलग-अलग कलर के स्टोल को एथनिक एवं कंटेम्प्रेरी ड्रेसेस के साथ कंबाइन कर सकती हैं 1
10 विंटर फैशन हैक्स फॉर वीमेन
डेनिम जैकेट से पाएं कूल लुक
सर्दी से बचने के लिए आप डेनिम जैकेट को अपनी विंटर ड्रेसेस के साथ अलग-अलग तरीके से पेयर कर सकती हैं 1
वूलेन कुर्तियां हैं बेस्ट ऑप्शन
किसी फंक्शन में कोट या जैकेट की जगह आप वूलेन कुर्तियां पहन सकती हैं, विंटर में स्टाइल मेंटेन करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं 1 डिफरेंट प्रिंट, डिज़ाइन एवं सीक्वेंस वर्क से सजी ये कुर्तियां आपको स्टाइलिश लुक देंगी 1
ब्लेज़र के साथ पहनें लेगिंग
इस बार सर्दियों में अपने ब्लेज़र को डिफरेंट स्टाइल में पहनें, ब्लेज़र को आप लेगिंग या स्लिम फिट ट्रॉउज़र के साथ पहनने से आप ज्यादा फैशनेबल नज़र आएंगी 1
विंटर फैशन टिप्स इन 2020
वेलवेट ड्रेसेस से पाएं अट्रेक्टिव लुक
वेलवेट ड्रेसेस अब केवल पार्टी वियर रह गए हैं, बल्कि आप इन्हें रूटीन में भी पहन कर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं 1 वेलवेट से बने ट्रॉउज़र, टॉप, ब्लेज़र एवं बूट पहनने से भी आपको अट्रेक्टिव लुक मिलेगा 1
हाई वेस्ट के साथ हो परफेक्ट कॉम्बिनेशन
यदि आप हाई वेस्ट पेंट्स पहन हैं तो उसके साथ सही टॉप का चयन भी करें 1 हाई वेस्ट पेंट के साथ क्रॉप टॉप, ब्लेज़र और श्रग्स पहने हुए परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं 1 यदि आप हाई हील पहनें तो लुक काफी अच्छा आएगा 1
साड़ी के साथ लांग जैकेट एवं हाई हील पहनें
विंटर में साड़ी एवं सूट साथ आप लांग जैकेट भी पहन सकती हैं, आकर्षक लुक के लिए आप साथ में हाई हील पहन सकती हैं 1
वूलेन स्कर्ट साथ पहनें जैकेट
विंटर में अपने लुक को बूस्ट करने के लिए आप वूलेन स्कर्ट के साथ जैकेट भी पहन सकती हैं, यह देखने में काफी अच्छा लुक देगा 1

Comments
Post a Comment