Give a designer look to your home घर को दें डिजाइनर लुक

Give a designer look to you home 

घर को दें डिजाइनर लुक

Give a designer look to your home
हर किसी के मन में अपने घर को ले कर एक सपना होता है, इसलिए बात जब अपने घर को सजाने की आती है, तो आप मार्केट में कुछ ऐसा ढूंढने निकल पड़ती हैं, जो कि खास तो हो ही साथ ही आपके बजट में भी हो। यूं तो मार्केट में इन दिनों काफी डेकोरेटीव आइटम्स उपलब्ध हैं कि आप कुछ भी खरीद सकती हैं, जिससे कि आप अपने घर को एक डिजाइनर लुक दे सकें और आपका घर दूसरों के घर के मुकाबले में काफी खास लग सके। आप चाहें तो ऐसे सर्विस प्रोवाइडर्स की भी हेल्प ले सकती हैं, जो आपके इंटीरियर, पसंद और जरूरत के अनुसार डेकोर एवं अन्य सजावट की चीजों को तैयार कर देते हैं, इस प्रकार आपका घर आपके पर्सनल टच को तो शो करेगा ही, साथ ही आपके पास दूसरों से हट कर क्रिएटिव आइडिया हो जाएगा अपने घर को सजाने के लिए और आप अपने बजट में ही अपने घर को सजा सकती हैं।
अपने घर को डिजाइनर लुक देने के लिए सबसे पहले तो आप यह तय करें कि आपको किस प्रकार का इंटीरियर चाहिए अर्थात आपको ट्रेडिशनल या फ्यूजन में से कौन सा लुक रखना है। उसके बाद लाइटनिंग ऑप्शन, फर्नीचर, फ्लोरिंग एवं पेंट इत्यादि की कीमतों के बारे में भी पता लगाएं और फिर जो चीजें आपके बजट में फिट बैठती हैं उन चीजों को पिक करें।

Give a designer look to you home

करें पसंदीदा सजावट

वह समय गया जब सोचा जाता था कि यदि अपनी पसंद के अनुसार घर की सजावट करनी है, तो आपको एक मोटे बजट की जरूरत पड़ेगी, अब तो मार्केट में हर चीज को ले कर इतनी वैरायटी उपलब्ध है कि आप महंगी से ले कर सस्ती तक हर चीज अपनी पसंद एवं बजट के अनुसार खरीद सकती हैं, जो कि वास्तव में आपकी जरूरतों को पूरा कर सके। यदि आपको सोफा या बैड खरीदना हो तो आप उसमें सस्ता एवं लेटेस्ट डिजाइनर वाला सोफा या बैड आराम से खरीद सकती हैं। इसी प्रकार डाइनिंग टेबल एवं अलमारी या अन्य फर्नीचर भी खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार आप किचन एक्सेसरीज, बेड कवर, सोफा कवर एवं डेकोरेशन की चीजें खरीद सकती हैं, जो कि आपके छोटे से आशियाने के अनुसार प्रफैक्ट रहेंगी। आज घर सजाने का मुख्य उद्देश्य केवल इतना है कि उसमें आपकी जरूरत का सामान हो तथा आप अपनी सुविधानुसार जिंदगी जी सकें।

कम जगह पर भी बनाएं स्पेस

इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने स्पेस के हिसाब से ही प्लानिंग करनी है, यदि आपके पास कॉर्नर की जगह कम है और आप अपनी सीमित जगह को ज्यादा से ज्यादा यूज करना चाहती हैं तो शेल्व्स को दीवार पर हैंग करें तथा नीचे कॉर्नर टेबल या स्टडी टेबल रखें।

change your home decor 

स्टाइलिश भी हो और डिफरेंट भी

आज बदलते ट्रेंडस के समय में अपने घर को एक डिफरेंट लुक देने के लिए आपको बाजार में बेशुमार ऑप्शन भी मिल जाएंगे, जिससे कि आप अपने छोटे से घर को कस्टमाइज लुक दे सकती हैं।

इंटीरियर का सीधा सा अर्थ है कि अपने घर को एक स्टाइलाइज्ड लुक दिया जाए, जो कि कस्टमाइज्ड इंटीरियर डिजाइनिंग से ही पाया जा सकता है। इसमें इंटीरियर डिजाइनर लोगों की जरूरतों एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए स्पेस के अनुसार खूबसूरत थीम एवं पूरी सजावट के बारे में आइडिया देते हैं, क्योंकि वे इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी भी स्पेस को सही ढंग से कैसे यूज किया जा सकता है।

हेमा शर्मा

Comments

Post a Comment