ऐसे करें क्लींजिंग
शाम को चेहरे से मेकअप हटाने एवं धूल मिट्टी के प्रभाव से बचने के लिए क्लींजिंग बेहद जरूरी है। आप चाहें तो घर पर भी चेहरे की क्लींजिंग कर सकती हैं, इसके लिए चावल के आटे में दही मिला कर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और फिर उसके बाद चेहरा धो लें।
ऐसे करें स्क्रबिंग
टमाटर का एक टुकड़ा ले कर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, इससे चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। स्किन में निखार लाने के लिए स्क्रबिंग बेहद जरूरी है। स्क्रब स्किन की मृत कोशिकाओं एवं धूल इत्यादि को हटा कर रोम छिद्रों को बंद होने से रोकता है।
कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन
ड्राईनेस से बचाव
नारियल के तेल में शहद और संतरे का रस मिला कर इसे चेहरे की ड्राई स्किन पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और हल्के हाथ से पोंछ कर नारियल का तेल या कोई और मॉयश्चराइर लगा लें। चेहरे की ड्राईनेस दूर हो जाएगी और चेहरे की स्किन सॉफ्ट हो कर खूबसूरत दिखने लगेगी।
ऑयली स्किन से बचाव
एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिला कर एक घंटे तक रखें और फिर इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट बाद धो लें, इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।
चेहरे के दाग धब्बे हटाएं
चेहरे पर काले दाग पडऩे से चेहरे की खूबसूरती भी खत्म हो जाती है, अत: इन्हें हटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगो कर दागों पर लगाएं, इससे चेहरे के काले धब्बे साफ हो जाएंगे। इसके अलावा आप आलू उबाल कर छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, इससे भी मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन
ऐसे करें झुर्रियां दूर
एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।
डार्क सर्कल्स से बचाव
आंखों के नीचे पडऩे वाली झुर्रियों एवं डार्क सर्कल्स से बचाव के लिए आप बादाम के तेल में थोड़ा सा शहद मिला कर लगाएं, फिर इसे हल्के हाथों से रब करें और चेहरा धो लें।
चेहरे की चमक रहे बरकरार
एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंदें नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता एवं चमक बरकरार रहती है।
चेहरे पर लाएं निखार
चेहरे की स्किन में निखार लाने के लिए थोड़े से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद एवं गुलाब जल मिला कर पेस्ट बनाएं, अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने पर चेहरा धो दें।
स्किन में लाएं कसावट
चेहरे एवं गर्दन पर शहद लगाएं, जब यह थोड़ा सा सूख जाए तो अंगुलियों से चेहरे की मसाज करें, अब शहद के सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें, इससे चेहरे की स्किन में कसाव आ जाएगा।

Comments
Post a Comment