How to make your kids smart स्मार्ट बच्चे लगते हैं सबको अच्छे ( हेमा शर्मा )

How to make your kids smart 

स्मार्ट बच्चे लगते हैं सबको अच्छे 

how to make your children smart (hema sharma )
हर पेरेंट्स की यही तमन्ना होती है कि उनका बच्चा समझदार, आज्ञाकारी, जिम्मेदार और स्मार्ट बने, तभी तो वे बचपन से ही अपने बच्चे को हर जरूरी सिखाने एवं बताने की कोशिश करते हैं, जो उसके लिए जरूरी होती हैं, फिर चाहे वह प्रेशर हैंडल करना हो, हाइजीन हो या फिर सिविक सेंस ही क्यों न हो। बच्चों में कोई भी आदत डिवेल्प करना आसान नहीं होता, बल्कि इसके लिए बड़े पेशेंस की जरूरत पड़ती है, तो आप धीरे धीरे अपने बच्चों को अच्छी आदतें एवं बातें सिखा सकती हैं।

self control

सेल्फ कंट्रोल

इन दिनों बच्चों में सहनशीलता की कमी आती जा रही है और इसका असर उनकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ रहा है, ऐसे में धैर्य रखना एवं सब्र करना आदि के लिए सेल्फ कंट्रोल बेहद जरूरी है।
- बच्चों को सहनशीलता का पाठ बचपन से ही पढ़ाना चाहिए, यदि वे किसी चीज की जिद करें, तो उन्हें समझाएं कि यह सही वक्त आने पर उन्हें वह चीज ले दी जाएगी।
- जो बच्चे पढऩे में अच्छे नहीं होते या फिर कमजोर होते हैं, वे सोशली एक्टिव भी कम होते हैं, ऐसे बच्चों को सेल्फ कंट्रोल अर्थात आत्म केंद्रित होना सिखाना भी आसान नहीं होता।
- बच्चों को मेडिटेशन सिखाएं।

say no to children 
बच्चों को ना कहना सिखाएं

बचपन में बच्चों के लिए सही गलत की पहचान करना आसान नहीं होता, ऐसे में उनकी सुरक्षा का बेहतरीन उपाय यह है कि वे ना कहना सीखें। पैरेंट्स को चाहिए कि वे उन्हें समय समय पर बताते रहें कि किन परिस्थितियों में बच्चे को ना कहना चाहिए। 
- यदि कोई अजनबी उन्हें छूने की कोशिश करे, तो उसे मना करें या उससे दूर हट जाएं।
- बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में अच्छी तरह समझाएं। 
- बच्चों को समझाएं कि अकेले होने पर कोई परिचित या पड़ोसी खिलौने, चॉकलेट या कोई गिफ्ट देने की कोशिश करे, तो मना कर दें।

make your children smart

tell them personal hygiene
हाईजीन के बारे में बताएं

- रोज नहाना, साफ सुथरा रहना, खाने से पहले हाथ धोना, टॉयलेट हाइजीन, छींकते एवं खांसते समय नाक और मुंह पर रुमाल रखना इत्यादि हाईजीन से जुड़ी बेसिक बातें बच्चों को बचपन से ही सिखानी चाहिए।
- बच्चों को सुबह और रात में ब्रश करना, दांतों एवं जीभ को अच्छी तरह से क्लीन करना सिखाएं, ताकि सांसों की बदबू एवं दांतों को खराब होने से बचाया जा सके।
- उन्हें हाथ-पैर के नेल्स को साफ रखने और सप्ताह में एक बार नेल्स काटने को कहें।
- बच्चों को बताएं कि नहाते समय नाक और अपने प्राइवेट पार्ट्स को भी क्लीन करें।
- स्कूल से आने, खेल कर आने या कहीं भी बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
- खाना खाने के पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं।
- फलों आदि को खाने से पहले उन्हें साफ पानी से धो कर खाएं।
- बच्चों के सोने एवं उठने का एक नियमित रूटीन बना दें, ताकि बचपन से ही उनका इंटरनल क्लॉक सेट हो जाए।

how to teach child discipline 
अनुशासित रहना सिखाएं

- बच्चों को अनुशासित रहने और हर काम समय पर करने की सीख बचपन से ही दें।
- बच्चों को अपना स्कूल बैग, किताबें, खिलौने एवं अन्य जरूरी चीजें व्यवस्थित तरीके से रखना सिखाएं।
- छोटे बच्चे यानी 4-5 साल के बच्चों को अपने कपड़े सिलेक्ट करना, मम्मी-पापा की चीजों को पहचानना सिखाएं, इससे उनका कांफिडेंस लेवल बढ़ता है।
- उनमें बचपन से ही शेयरिंग की आदत डालें।
- बच्चों को दूसरों की जरूरतों को समझना सिखाना भी जरूरी है।

How to make your kids smart

civic sense 
सिविक सेंस

- बच्चे को विनम्रता से बात करना सिखाएं और जब भी आप किसी से कुछ मांगें, तो ध्यान रहे कि प्लीज कह कर ही बात करें।
- बच्चे को सिखाएं कि देश की सार्वजनिक संपत्ति जैसे कि सडक़, ट्रेन एवं गार्डन आदि को गंदा न करें तथा कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही फेंकें।
- बच्चे को ईमानदारी और सच के रास्ते पर चलना सिखाएं।
- बच्चे को संविधान के नियमों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र गान का आदर करना सिखाएं।
- अपने बच्चे को समझाएं कि खुद को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ अपने घर, पास-पड़ोस, सोसायटी, स्कूल एवं खेल के मैदान आदि को भी साफ  रखना चाहिए।

हेमा शर्मा 


Comments