Give Different Look to Your Interior With Stylish Dressing Table ड्रेसिंग टेबल से इंटीरियर को दें डिफरेंट लुक ( hema sharma )
Pine Wood Dressing Table
पाइन वुड ड्रेसिंग टेबल
पाइन या देवदार की लकड़ी काफी मजबूत होती है, इसके छोटे-छोटे टुकड़ों द्वारा ड्रेसिंग टेबल बनाई जाती है। देवदार की लकड़ी से बनाई गई ड्रेसिंग टेबल बहुत मजबूत होती है और अधिक दिनों तक चलती है। इस लकड़ी में ड्रेसिंग टेबल की बहुत सी डिजाइन आप को मिल जाएंगी, जो बेहद स्टाइलिश लगती हैं।
Teak Wood Dressing Table
टीक वुड ड्रेसिंग टेबल
टीक या सागौन लकड़ी की बहुत ही फाइन क्वालिटी है। यह मल्टी कलर्स में मौजूद है, इस से बनी ड्रेसिंग टेबल और भी खूबसूरत लगती है। महिलाओं द्वारा टीक वुड की ड्रेसिंग टेबल काफी पसंद की जाती है, क्योंकि आजकल कलरफुल चीजों का खासा चलन है।
Give Different Look to Your Interior With Stylish Dressing Table
Mahogany Wood Dressing Table
महोगनी वुड ड्रेसिंग टेबल
महोगनी लाल-भूरे रंग की लकड़ी होती है, जिसका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है। इस लकड़ी में काफी चमक होती है, तभी तो इस लकड़ी से बनी ड्रेसिंग टेबल एलिगेंट और क्लासी लुक देती है।
Stylish Dressing Table
स्टाइलिश ड्रेसिंग टेबल
मार्केट में कई तरह की स्टाइलिश डिजाइन वाली ड्रेसिंग टेबल मौजूद है, जिसे आप अपने कमरे के आकार के हिसाब से खरीद सकती हैं।
Compact Dressing Table
कांपैक्ट ड्रेसिंग टेबल
यदि आप के घर में कम जगह है तो आप कांपैक्ट ड्रेसिंग टेबल खरीदें, यह कम जगह घेरती है तथा इसमें सामान रखने के लिए 2-3 दराज बनी होती हैं, जिनमें आप आराम से अपना मेकअप का सामान रख सकती हैं।
Loop Leg Dressing Table
लूप लैग ड्रेसिंग टेबल
इसमें दो दराजें और एक मिरर होता है, दराजों पर ग्लास लगा होने से यह काफी स्टाइलिश और क्लासी नजर आती है। इसमें मिरर का साईज काफी बड़ा होता है, साथ ही इस के आस-पास स्टोंस और मिरर से की गई डिजाइनिंग बेहद खूबसूरत नजर आती है। यह आप के बैड रूम को यूनीक लुक देगी।
Give Different Look to Your Interior With Stylish Dressing Table
White Vertical Dressing Table
व्हाइट वर्टिकल ड्रेसिंग टेबल
व्हाइट कलर की ड्रेसिंग टेबल अलग ही लुक देती है। वर्टिकल शेप की यह ड्रेसिंग टेबल काफी डिफरेंट नजर आती है, इसमें काफी दराज होने से आप को अपना सामान रखने में बिलकुल भी दिक्कत नहीं होती। राउंड और डिफरेंट शेप्स वाले हैंडल लगे होने के कारण यह स्टाइलिश लुक देती है।
Antique Dressing Table
एंटीक ड्रेसिंग टेबल
इस प्रकार के ड्रेसिंग टेबल पर एंटीक पॉलिश की जाती है, जो आपके बैड रूम को भी एंटीक लुक देती है। इसकी दराजों में मैटल के हैंडल लगे होते हैं, जो अलग-अलग शेप और डिजाइन के होते हैं। इस में लगे मिरर भी बड़े साईज और डिफरेंट शेप्स वाले होते हैं।
Victorian Style Dressing Table
विक्टोरियन स्टाइल ड्रेसिंग टेबल
यदि आप अपने बैडरूम को शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो भारी लकड़ी से बनी विक्टोरियन स्टाइल की ड्रेसिंग टेबल को अपने इंटीरियर में शामिल करें। इस में मिरर के आस-पास और दराजों पर काफी बारीक डिजाइन बनाई जाती हैं।
Give Different Look to Your Interior With Stylish Dressing Table
Tips
Colour
कलर का रखें ध्यान
आप के बेडरूम का इंटीरियर ट्रेडिशनल है या मॉडर्न को ध्यान में रख कर ही ड्रेसिंग टेबल खरीदना चाहिए, सो बेडरूम में लगे फर्नीचर, अलमारियों एवं दीवारों आदि के कलर का ध्यान रखें, ताकि वह उस कमरे में अलग से नजर न आए तथा आपका रूम स्टाइलिश और अट्रैक्टिव नजर आए।
Lights
लाइट्स
ड्रेसिंग टेबल में लाइट काफी जरूरी होती है, क्योंकि उस की रोशनी में महिलाएं अपने मेकअप और ड्रैस को सही प्रकार से देख पाती हैं। इस लिए जरूरी है कि उस में प्रॉपर लाइट हो, मिरर के ऊपर लगी छोटी सी लाइट आपको तैयार होने में पूरी रोशनी देती है।
Mirror
मिरर
यदि आप कुछ मॉडर्न या क्रिएटिव करना चाहती हैं तो ऐसी ड्रेसिंग टेबल चूज करें जिस का मिरर काफी बड़ा हो, जिससे आप का बेडरूम बड़ा और अट्रैक्टिव नजर आता है। यदि आप के बेडरूम में कम स्पेस है, तो आप मिरर को दीवार में भी फिट करा सकती हैं, साथ ही दराजें बनवा कर उसे ड्रेसिंग टेबल का लुक दे सकती हैं।
Space
जगह का चयन
ज्यादातर ड्रेसिंग टेबल बेड के साथ रखी जाती है, लेकिन इसके लिए स्पेस का होना जरूरी होता है। यदि आप के रूम में खिडक़ी है, तो आप उसे वहां रख सकती हैं, इस से सीधी प्राकृतिक रोशनी में आप खुद को और अच्छी तरह देख सकेंगी या फिर कोई दीवार खाली हो, वहां भी ड्रेसिंग टेबल फिट करके दीवार को अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।
Decoration
डेकोरेशन
ड्रेसिंग टेबल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप उस पर सुंदर सा ज्यूलरी बॉक्स या ज्यूलरी स्टैंड लगा सकती हैं, यही नहीं पर्ल और एंटीक ज्यूलरी रख कर भी उसे सजा सकती हैं। कॉस्मेटिक चीजें रख कर भी उसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

You are great writer, God bless
ReplyDeleteThanks you
Delete