Give a New Look with Fashion फैशन से बदलें खुद को

 
Give a New Look with Fashion
फैशन से बदलें खुद को 

यदि अपना ही स्टाइल (style )बदलने की तमन्ना मन में हो, तो आपको फैशन ट्रैंड्स (fashion trends )और फैशन बेसिक्स की पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी आप खुद को बदल सकती हैं तथा हमेशा और हर जगह स्टाइलिश ( stylish ) एवं फैशनेबल (fashionable )नजर आ सकती हैं।

Give a New Look with Fashion

Smart Shopping Tips 

स्मार्ट शॉपिंग टिप्स

- कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि इस तरह के आउटफिट्स (outfits )लें, जिन्हें फैशन चेंज होने पर ऑल्टर कर के लेटेस्ट स्टाइल का बना लिया जाए। 

- कोशिश करें कि रूटीन में आप सिंपल ड्रेस ( simple dress ) ही प्रैफर करें, इन्हें पार्टी लुक देना आसान होता है, इसके लिए बस आपको सही एक्सेसरीज (accessories )यूज करनी आनी चाहिए, आप चाहें तो इन्हें स्मार्ट, सीक्वेंस (sequence )वाली या शिमरी बेल्ट ड्रेस के साथ पहनें या सिंपल कुर्ती पर हैवी ईयररिंग्स (heavy earrings )पहनें। इयररिंग्स की जगह आप चाहें, तो हैवी दुपट्टा ले कर भी अपनी सिंपल सी कुर्ती को पार्टी लुक दे सकती हैं।

- यदि जींस के साईज को ले कर कंफ्यूजन हो, तो एक साईज बड़ा लेने की अपेक्षा एक साईज छोटा लें, क्योंकि जींस बाद में (jeans ) लूज हो जाती है।

- सिंपल टी शर्ट पर ब्राईट कलर का स्टोल पहनें या उसे जैकेट के साथ पेयर करें।

- आप स्टेटमेंट नेक पीस या ईयररिंग्स या फिर रिस्ट वॉच से भी स्मार्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

- जंप सूट्स, प्लाजो और क्रॉप्ड टॉप्स भी बहुत फैशन में हैं, डिफरेंट लुक के लिए इन्हें जरूर ट्राई करें।

Give a New Look with Fashion

Dress selection with body shape 

बॉडी शेप के अनुसार ड्रेस सिलेक्शन

- यदि आप लंबी हैं, तो सिंगल कलर पहनने से बचें तथा दो कलर्स को कंबाइन कर के पहनें।

- हॉरिजांटल लाइन्स वाले कपड़ेे सिलेक्ट करें, इससे आपकी हाईट बैलेंस लगेगी।

- अगर आप दुबली-पतली हैं, तो लेयर्ड टाईट फिटेड कपड़े अवॉयड करें और ऐसे फैब्रिक चुनें, जो आपकी बॉडी को वॉल्यूम दें, लेयर्ड आउट फिट आपके लिए प्रफैक्ट हैं।

- यदि आपका फेस चब्बी है, तो लांग डैंग्लिंग ईयररिंग्स पहनें।

For a tall look 

यदि लंबी नजर आना चाहें 

- ड्रेसेस और शॉर्ट्स या तो बहुत ही लोंग या एकदम शॉर्ट पहनें।

- फ्लेयर्ड जींस ट्राई करें।

- हाई वेस्ट बॉटम्स आपको टॉल दिखाएंगे, चाहे पैंट्स हों या स्कर्ट्स, उसके साथ हाई वेस्ट पहनें, बेहतर होगा कि इनके साथ क्रॉप्ड टॉप पहनें।

- वर्टिकल स्ट्राइप्स भी हाईट लंबी दिखने का सबसे कारगर और सबसे पॉप्युलर तरीका है।

- ओवर साइज्ड बैग्स और एक्सेसरीज यूज न करें।

- रोजाना हाई हील्स पहनना तो संभव नहीं, तो जब फ्लैट्स पहनने हों, तो पॉइंटेड फ्लैट्स पहनें।

- बहुत लंबे बालों की अपेक्षा शॉर्ट हेयर रखें या ऐसा स्टाइल बनाएं कि आपकी गर्दन और कंधे नजर आएं, इससे आप लंबी लगेंगी।

- वी नेक लाइन्स पहनें।

Give a New Look with Fashion

Color selection according to complextion 

कांप्लेक्शन के अनुसार कलर सिलेक्शन

व्हीटिश कांप्लेक्शन 

आप पर स्काई ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर्स अच्छे लगेंगे, यदि रात को कहीं जाना हो, तो रात में डीप रेड, फुशिया और येलो कलर्स आप को हॉट लुक देंगे।

फेयर कांप्लेक्शन 

यूं तो इस कांप्लेक्शन पर सभी कलर्स अच्छे लगते हैं, परंतु आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी कलर का डीप शेड ही चुनें, जैसे कि ब्लू कलर में स्काई ब्लू की जगह डीप ब्लू सिलेक्ट करें।

डस्की कांप्लेक्शन 

इलेक्ट्रिक ब्लू, रॉयल पर्पल और ब्राईट पिंक जैसे कलर्स आपकी स्किन टोन के लिए प्रफैक्ट हैं।

Hema Sharma  

Comments

Post a Comment