How to make your hands soft at home कैसे बनाएं अपने हाथों को सॉफ्ट hema sharma


hema sharma 
हाथ धोना तो यूं भी अच्छी आदतों में शुमार है, परंतु इन दिनों कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर कोई बार-बार हाथ धोने एवं अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का यूज करने से से खुद को रोक नहीं पा रहा है, परंतु बार-बार हाथ धोने या सैनेटाइज करने से हाथ रूखे एवं बेजान ही नहीं होते जा रहे हैं, बल्कि स्किन में खुजली एवं ड्राइनेस की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे कि हर कोई इसी चिंता में है कि वह अपने हाथों को सॉफ्ट कैसे रख सकता है, यदि आपको भी यही चिंता है, तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको हाथों की सही ढंग से देखभाल करने के बारे में बताएंगे, ताकि आप वायरस से सुरक्षित भी रहें और अपने हाथों को सॉफ्ट एवं खूबसूरत भी बनाए रख सकें।

How to make your hands soft at home

Apply moisturizer 

मॉयश्चराइजर लगाएं  

हाथों को ड्राइनेस से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन पर दिन में तीन बार मॉयश्चराइजर अवश्य लगाएं, इससे आपकी बेजान स्किन में नमी आएगी और आपके हाथ खूबसूरत दिखेंगे।  

Do not rub hands with towel

टॉवल से हाथों को रगड़ें नहीं

हाथों को धोने के बाद उन्हें टॉवल से न रगड़ें, बल्कि उन्हें आराम से पोछें एवं सुखाएं, यदि आप अपने हाथों को टॉवल से रगडेंगी तो उनकी नमी खो जाएगी। 

How to make your hands soft at home

Wear gloves

घर की सफाई करते गलव्ज पहनें 

घर की सफाई, बर्तन साफ करते एवं कपड़े धोते समय हाथों में गलव्ज जरूर पहनें, इससे आपके हाथ किसी भी कैमिकल या साबुन के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि डिस्पोजेबल गलव्ज पहनने से पहले हाथ पूरी तरह से सूखे हों और गलव्ज कलाई तक कवर करते हों। 

How to make your hands soft at home

Drink water

पानी पीने में कोताही न करें 

हाथों को चमकदार रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए, ताकि स्किन सॉफ्ट रहे और हाथ ड्राई होने की शिकायत भी नहीं रहेगी।

hema sharma 

Comments