![]() |
| hema sharma |
यूं तो हर कोई अपने घर को साफ रखना चाहता है और हम रोजाना अपने घर की साफ-सफाई करते ही हैं , परंतु घर के हर कोने को साफ करना हर रोज पॉसिबल नहीं हो पाता है। यूं भी देखा जाए तो केवल फर्श साफ कर लेना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपने घर को यदि जर्म फ्री रखना है, तो घर की खिड़कियां, दरवाजे, वाशिंग मशीन, रसोई में यूज होने वाले मिक्सर, जूसर एवं अन्य जगहों की सफाई करते रहना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इनमें जर्म्स बहुत तेजी से पनपते हैं, अत: आपके घर की सफाई पूरी तरह से हो पाए, इसके लिए आप कुछ टिप्स अपना कर कम समय में ही ना केवल पूरे घर को चमका सकती हैं, बल्कि घर को कीटाणु मुक्त भी रख सकती हैं।
KEEP YOUR HOME GERMS FREE
वाशिंग मशीन
कपड़े धोने के बाद अपनी वाशिंग मशीन को साफ-सुथरा और सुखा कर रखना भी बहुत जरूरी है। यदि मशीन को आप गीला ही छोड़ देंगी, तो इसमें कीटाणु जल्दी पनपने लगेंगे।
टिप्स
कपड़े धोने के बाद मशीन में पानी डाल कर इसमें एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें और 2 मिनट के लिए ऐसे ही चला दें और बाद में पानी निकाल दें। इससे मशीन में छुपे बैक्टीरिया और वायरस भी मर जाएंगे और उसे साफ करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।
टॉवल को सुखा कर रखें नहाने के बाद
यूज किए जाने वाले टॉवल गीले हो जाते हैं, जिन्हें लोग अक्सर बाथरूम में या फिर रूम में ही छोड़ देते हैं, जिनसे कि न केवल गंध ही आने लगती है, बल्कि उनमें बैक्टीरिया भी तेजी से पनपते हैं।
टिप्स
यूज करने के बाद टॉवल्स को धूप में जरूर सुखाएं और इन्हें धोते समय गर्म पानी यूज करें, यदि आप इन्हें धोते समय 2 बूंद डेटॉल की डाल देंगे, तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
KEEP YOUR HOME GERMS FREE
दरवाजों के हैंडल साफ करें
घर के दरवाजों को हर रोज साफ करें, क्योंकि बार-बार हैंडल्स को छूने से भी कीटाणु फैलते हैं, अत: घर की सफाई करते समय दरवाजों, कैबिनेट एवं खिड़कियों के हैंडल्स को साफ करना ना भूलें।
टिप्स
हैंड्ल्स को साफ करने के लिए पानी में डेटोल अवश्य मिला लें तथा मेन डोर के हैंडल्स को साफ करने के लिए सेनेटाइजर यूज करें।
KEEP YOUR HOME GERMS FREE
पोंछा एवं डस्टर भी रखें साफ
घर की सफाई में काम आने वाले पोंछे और डस्टर का साफ होना भी बेहद जरूरी होता है, पूरे घर की सफाई करने के बाद इन्हें धो कर एवं धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
टिप्स
सफाई में यूज हुए डस्टर एवं पोंछे को कुछ देर तक नमक एवं सिरके के पानी में डूबो कर रखें और फिर इन्हें धो कर सुखा लें।

Comments
Post a Comment