काम करना आसान हो जाए।
Modular Kitchen :क्या आपकी रसोई है मॉडर्न
मॉड्यूलर किचन कैबिनेट
एक मॉड्यूलर किचन कैबिनेट के होने पर आपका किचन अधिक साफ और अच्छा लगेगा। यह किचन को न केवल अव्यवस्थता से मुक्त बनाता है, तथा अनेक चीज़ों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करता है।
Convection Microwave
कंवेक्शन माइक्रोवेव
इससे बहुत अधिक समय की बचत होती है और खाने को गर्म करने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही माइक्रोवेव में पकाने के लिए भी अनेक व्यंजन हैं। आप कम से कम तेल के साथ भी खाना तैयार कर सकती हैं।
Double door refrigerator
डबल डोर रेफ्रीजरेटर
यह हर किचन में अवश्य होना चाहिए। एक रेफ्रीजरेटर में जितना अधिक स्टोरेज होगा, उसमें उतना ही अधिक सामान रखा जा सकता है, जिससे आपको आवश्यक और जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की खरीददारी के लिए जल्दी से बाजार नहीं जाना पड़ेगा।
Modular Kitchen :क्या आपकी रसोई है मॉडर्न
Knife set
एक सेट चाकू
चाकू का सेट जितना बेहतर होता है, उतना ही अदभुत कटिंग का अनुभव होगा। इसमें छीलने वाले चाकू से लेकर बोनिंग चाकू तक, हर प्रकार की कटिंग के लिए उचित चाकू उपलब्ध होते हैं। अच्छी क्वालिटी का शेफ चाकू खरीदने के लिए अधिक खर्च करना एक अच्छा आइडिया है, क्योंकि यह अधिक दिन तक चलता है।
Cutting board
कटिंग बोर्ड
यदि आप कुकिंग का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो प्लास्टिक के कटिंग बोर्ड लेने से बचें। लकड़ी के कटिंग एवं चॉपिंग बोर्ड पर सब्जी काटने से हमेशा ही खुशी मिलती है।
Wine glass set
वाईन गिलास सेट
आपके कैंडल लाईट डिनर के साथ वाईन भी बेहतर तरीके के साथ परोसी जानी चाहिए। इस लिए अपनी पसंद के वाईन गिलास चुनें और उन्हें एक खास जगह पर रखें। बेशक आपके घर में छोटा सा बार नहीं है, लेकिन फिर भी वाईन गिलास रखें। ये आपके किचन घर को ग्लैमर प्रदान करते हैं।
Bone china crockery
बोन चाइना की अच्छी क्राकरी
आपने सभी चीजें उचित जगह पर रख दी। अब अपने घर पर दिन डाइनिंग का मूड बनाने के लिए उपयुक्त क्राकरी का चुनाव करना भी आवश्यक है।
Modular Kitchen :क्या आपकी रसोई है मॉडर्न
Food processor
फूड प्रोसेसर
एक फूड प्रोसेसर कुकिंग प्रोसेस को बेहतर बनाता है। एक बार इसे घर ले आएं, फिर आप अपने अंदर के मास्टर शेफ को बाहर लाने के लिए बाध्य हो जाएंगी। यह चॉपिंग और काटने की परेशानी को भी दूर करता है, जब वास्तव में आपके पास एनर्जी और अधिक समय नहीं होता है।
Cutlery set
आकर्षक कटलरी
यह एक ऐसी एक्सेसरी है जिसका गलत चुनाव आप बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगी। बाजार में बहुत सारी उच्च क्वालिटी की कटलरी उपलब्ध है, जिसमें से आप अपनी पसंद के डिजाइन एवं साईज की कटलरी ले सकती हैं।
Hema Sharma

Comments
Post a Comment