SKIN CARE IN WINTER : स्किन को डल न होने दें विंटर में

 
skin care/hema sharma
स्किन को डल न होने दें विंटर  में 

विंटर का सीजन अक्सर चेहरे की चमक को चुरा लेता है और खिला हुआ चेहरा डल नजर आने लगता है, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अधिकांश युवतियां ये तो जानती हैं कि इस सीजन में मॉयश्चराइजर का यूज करना चाहिए, परंतु किस तरह से करना चाहिए, इससे वे अनजान होती हैं, अत: अपने चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए न केवल मॉयश्चराइजर सही तरह से लगाएं, बल्कि अपनी स्किन की सही तरह से देखभाल भी करें। 

मॉयश्चराइजर जरूर लगाएं

विंटर के सीजन में ठंडी हवाएं स्किन को रूखा और बना देती हैं, भले ही हमारी स्किन किसी भी तरह की क्यों ना हो, इसलिए सर्दी के मौसम में स्किन को मॉयश्चराइज करने की जरूरत तो होती ही है। यदि आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपकी स्किन बेजान नजर आने लगेगी तथा आपकी स्किन का ग्लो कुछ समय के बाद खत्म हो जाएगा ।

SKIN CARE IN WINTER : स्किन को डल न होने दें विंटर  में 

ऑयली स्किन के लिए भी जरूरी है मॉयश्चराइजर 

जिन युवतियों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें लगता है कि मॉयश्चराइजिंग क्रीम यूज करने से उनकी स्किन और ज्यादा चिपचिपी हो जाएगी, परंतु यदि आप मॉयश्चराइजर नहीं लगाती हैं, तो आपकी स्किन मॉयश्चराइजर बनाए रखने के लिए खुद ही ज्यादा सीबम का उत्पादन करने लगती है।

सही क्रीम यूज करें 

हर किसी की स्किन का टैक्सचर अलग होता है, अत: इसलिए आप अपनी स्किन के अनुसार ही अपने लिए क्रीम चुनें और उसे यूज करें।

SKIN CARE IN WINTER : स्किन को डल न होने दें विंटर  में 

टिप्स फॉर स्किन केयर

- इस सीजन में स्किन की चमक बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी को ही यूज करें।

- इस सीजन में देर तक नहाने से बचना चाहिए, इसके अलावा साबुन भी कम से कम यूज करना चाहिए और स्क्रब का यूज तो बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए।

- यदि आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो साबुन रहित क्लींजर यूज करें।

- साबुन की जगह मॉयश्चराइजिंग  क्लींजर यूज करें, यह स्किन को ड्राई नहीं होने देते।

- नहाने वाले पानी में एक कप कच्चा दूध मिला लें, इससे स्किन सॉफ्ट और ब्यूटीफुल नजर आएगी।

SKIN CARE IN WINTER : स्किन को डल न होने दें विंटर  में 

- फेस वॉश करने से पहले रुई के फाहे को दूध में डुबोएं और इससे  पूरे फेस को क्लीन कर लें। थोड़ी देर तक चेहरे को नैचुरली सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें, क्योंकि कच्चा दूध एक नैचुरल क्लींजर है, इससे न केवल आपकी स्किन निखर जाएगी, साथ ही यह सॉफ्ट भी हो जाएगी।

Hema Sharma

winter skin care, beauty tips, beauty care


Comments