Top 5 tips how to save Money

Top 5 tips how to save Money (Hema Sharma )
कई बार अच्छी-खासी इंकम होने के बावजूद भी न तो खर्च ही पूरा होता है और न ही बैंक में बचत ही हो पाती है, क्योंकि इंकम तो बढ़ेगी नहीं, किंतु कुछ टिप्स एवं ट्रिक्स को अपना कर आप पैसे जरूर बचा सकती हैं। यदि आप ऐसा कर लेती हैं, तो कोई कारण नहीं कि सीमित आय में न केवल आपका घर-खर्च पूरा हो जाएगा, बल्कि मुश्किल समय के लिए आपके पास बैंक में पैसे जमा होने से आपको किसी और के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और न ही कर्ज उठाना पड़ेगा। 

Top 5 tips how to save Money

control your expenses

खर्च पर करें कंट्रोल

कई बार ऐसा होता है कि इंक्रीमेंट लगने से, बोनस मिलने से या फिर पत्नी या घर के किसी सदस्य की जॉब लगने से इंकम बढ़ जाती है, तो लोग अपना खर्च भी बढ़ा लेते हैं, जौकि ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि जब हम अपनी आमदनी बढने के साथ अनावश्यक खर्च भी बढ़ा लेते हैं, तो फिर बचत करना मुश्किल हो जाता है, अत: अपने खर्च पर कंट्रोल रखना बंहद जरूरी है।

Think about future
भविष्य के बारे में सोचना भी जरूरी  

यदि हम बेवजह ही पैसा खर्च करते रहेंगे, तो सुखद भविष्य के लिए हम बचत बिल्कुल भी नहीं कर पाएंगे। समय हमेशा एक समान नहीं रहता है, कभी जॉब जाने पर या फिर स्वास्थ्य ठीक न रहने पर कभी आर्थिक संकट उत्पन्न उपस्थित होने पर आपको कर्ज तक उठाना पड़ सकता है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति को लंबे समय तक कमजोर बना सकता है, अत: भले ही आप 500 या 1000 रुपये मासिक की बचत करें, परंतु अवश्य करें, क्योंकि यह छोटी-छोटी बचत एक दिन बड़ी हो जाएगी और आपको इसका अंदाजा भी नहीं होगा। इस प्रकार आप अपने सुनहरे भविष्य की नींव रख पाएंगी। 

Top 5 tips how to save Money

Start saving from today
आज खर्च कल बचत का विचार मन में ना लाएं

जब पहली जॉब मिलती है, तो सैलेरी कम होती है, ऐसे में युवा सोचते हैं कि आज खर्च कर के सुख सुविधाओं की हर वस्तु खरीद लें, क्योंकि बचत करने के लिए तो पूरी उम्र पड़ी है। युवावस्था में शौक एवं आवश्यकता में अंतर करना आसान नहीं होता। ज्यादातर युवा अपने दोस्तों के पास महंगा फोन होने या फिर महंगी गाड़ी होने पर खुद भी इंस्टॉलमेंट पर ये सब ले लेते हैं, जिससे कि एक के बाद एक चीजों की खरीददारी बचत करने ही नहीं देती। अत: मन में कभी इस विचार को पनपने न दें कि आज खर्च कर लेते हैं और कल से बचत कर लेंगे, जबकि हमेशा यह सोचें कि आज की बचत से ही कल खर्च करना आसान हो जाएगा, क्योंकि जमापूंजी से आवश्यकता की चीज खरीदने का आनंद ही कुछ और होता है।

Take care of every expense
अपने खर्च का हिसाब रखें

आपके पास सैलेरी का हिसाब-किताब तो होता है, परंतु खर्च का हिसाब रखना ज्यादातर लोग भूल जाते हैं, आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका ध्यान रखने के लिए लेखा-जोखा रखने की आदत भी डाल लें। आप खर्च कहां कर रहे हैं, उसे डायरी में नोट कर लें, नहीं तो छोटे-छोटे खर्चों में कब एक बड़ी रकम निकल जाती है, यह किसी को पता भी नहीं चलता, अत: अपने पैसों के प्रति जागरुक रहना चाहिए।

Top 5 tips how to save Money

Make budget
बजट बनाएं

कोई भी खरीददारी करने से पहले अपना बजट जरूर बना लें,  कीमत का सही मूल्यांकन ही आपके पैसे बचा सकता है, यदि आप सोच समझ कर एवं बजट के अनुसार खरीददारी करते हैं, तो आपके बेफिजूल के खर्च भी बंद हाो जाएंगे और आपके बैंक में भी आपकी बचत बढऩे लग जाएगी।

Hema Sharma

save money,  budget, start saving,

Comments