![]() |
| relaxation yoga/hema sharma |
रिलैक्सेशन का टॉनिक है योगा
ज़िंदगी भागदौड़ का दूसरा नाम बनती जा रही है, घर से ऑफिस और ऑफिस से घर के बीच ही मन पर इस कद्र स्ट्रैस हावी होने लगता है कि चाह कर भी रिलैक्सेशन मिल ही नहीं पाता, फिर भले ही आप आठ घंटे की नींद ही क्यों ना ले लें ऐसे में किसी टॉनिक का काम करता योगा।
योगा के कुछ छोटे-छोटे उपाय भी यदि आप अपनाएं तो आप इनर स्ट्रैंथ को महसूस करने लगेंगे।
Yoga Is Real Relaxation Tonic
योगा संगीत सुनने की आदत बनाएं
यह कोई विशेष प्रकार का संगीत नहीं है, बल्कि ऐसे संगीत को योगा संगीत का नाम दिया गया है, जो कि सुनने पर आपके मन को शांति प्रदान करे और आप तनावमुक्त महसूस करने लगें।
इसके लिए आप सॉफ्ट म्यूजिक, इंस्ट्रूमैंटल म्यूजिक या फिर भजन इत्यादि कुछ भी धीमी आवाज में सुन सकते हैं। चाहें तो कमरे में अंधेरा कर धीमी लाइट में आराम से लेटे हुए इसे सुने, या फिर हैडफोन लगा कर इसे ऑफिस में सुनें। आप इसे अपनी कार में भी सुन सकते हैं, ये आपको सुकून ही देगा। चाहें तो धीमी आवाज में ऐसे संगीत को गुनगगुना भी सकते हैं।
प्राणायाम
सुबह ही नहीं, बल्कि शाम को भी आप खुली हवा में प्राणायाम कर सकते हैं, यह आपको भीतर तक शांत करता है। इससे मस्तिष्क के तंतुओं को तो आराम मिलता ही है, साथ ही सांसों को भी लय में लाता है।
Yoga Is Real Relaxation Tonic
ध्यान
दिन में केवल 10 मिनट ध्यान लगाने के लिए निकालें दिल और दिमाग को रिलैक्सेशन मिलेगा ही, साथ ही यह एकाग्रता भी बढ़ाएगा। दिनभर की थकान और तनाव को यह खत्म करता है। प्राणायाम के बाद ध्यान करने की भी आदत डालें। ओइ्म का उच्चाारण करें तथा धीरे-धीरे उसमें खोने का प्रयास करें, तो आशातीत परिणाम निकलेंगे।
Yoga Is Real Relaxation Tonic
यूं ही हंस कर देखें
बुजुर्गों द्वारा दिया गया मूल मंत्र याद है ना कि हर परिस्थिति में खुश रहना ही लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का राज है तो लॉफ्टर थैरेपी को भी अपने जीवन का हिस्सा बना कर देखें। सुबह और शाम अकेले बैठ कर या फिर लॉफ्टर क्लब ज्वाइन कर खूब जोर से हंसे, देखिएगा कि बिना मतलब हंसने का अपना ही मजा है। जब कोई हंसी का मौका मिले तो मुस्करा कर नहीं बल्कि उन पलों को भी दिल खोल कर हंसते हुए इंजॉय करें।
यौगिक आहार
इन दिनों जंक फूड लाईफ स्टाइल का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, जो कि अनेक समस्याओं की जड़ है। अपने आहार में उचित पोषक तत्वों को शामिल कर हैल्दी फूड ही खाएं। इसके अलावा ना तो कम खाएं और ना ही ज्यादा तथा मसालेदार तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। एक बात का ओर ध्यान रखें कि भोजन के बीच में और तुरंत बाद में पानी बिल्कुल ना पिएं। तामसिक भोजन की अपेक्षा सात्विक भोजन को अपनाएं।
Hema Sharma

Comments
Post a Comment