![]() |
| Hema Sharma |
5 TOP TIPS FOR SUCCESSFUL BLOGER : 5 टिप्स से आप बनें सफल ब्लॉगर
यूएसपी डिसाइड करें
कोई भी ब्लॉग शुरू करने से पहले आप अपनी यूएसपी डिसाइड कर लें, जैसे कि यदि आप फूड ब्लॉग बना रही हैं, तो उसमें आप विभिन्न राज्यों एवं अलग-अलग देशों की रेसिपी किस प्रकार से शेयर करने वाली हैं। आप खुद उन्हें बनाने वाली हैं या डिफरेंट शेफ्स को उन डिशेस को बनाते हुए दिखाना चाहती हैं। इसमें आपको मौसम एवं त्यौहारों के अनुसार भी बनने वाली ट्रेडिशनल डिशेस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
यदि आप ट्रेवल ब्लॉग बनाने जा रही हैं, तो आप उसमें देश विदेश में घूमते हुए वहां के फूड, दर्शनीय स्थल एवं बजट के बारे में लोगों को बताना चाहती हैं या फिर अपने यूनीक एक्सपीरियंस उनके साथ शेयर करना चाहती हैं।
यदि आप फैशन या ब्यूटी ब्लॉग बनाने जा रही हैं, तो आप लेटेस्ट फैशन एवं ब्यूटी के बारे में शेयर करेंगी ही, बल्कि आपको उन्हें कैरी करने का तरीका भी अपने ब्लॉग में बताना चाहिए।
इसी प्रकार यदि आपको कविता एवं कहानी लिखने का शौंक है, तो आप अपनी लिखी रचनाओं को उसमें शेयर कर सकती हैं, परंतु इस बात का ध्यान रखें कि हर बार आप अपने ब्लॉग में एक नई चीज या विचार ही ले कर आएं।
प्लेटफॉर्म का चुनाव
यूं तो ऑनलाईन अनेक प्लेटफॉर्म हैं जैसे वर्ड प्रेस, ब्लॉग स्पॉट और इसी तरह के अनेक प्लेटफॉर्म हैं, जो कि फ्री हैं, परंतु यदि आप अपने ब्लॉग के लिए कोई खास फीचर चाहती हैं तो उसके लिए आपको पे करना पड़ सकता है। यदि मेरी मानें तो शुरूआत में आप फ्री वाला ऑप्शन ही चुनें, क्योंकि उसमें भी आप अपने कंटेंट के साथ फोटो एवं वीडियो डाल सकती हैं, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म भी अनेक वेबसाइट्स को स्पोर्ट करते हैं।
थीम और प्लानिंग चुनें
डेटिड थीम की अपेक्षा क्लासी थीम का ही चयन करें, इसमें आपको बार बार थीम बदलने एवं डाटा शिफ्ट करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। किसी भी ब्लॉग को बनाने के लिए आपको अच्छी खासी प्लानिंग की जरूरत होती है और देखा जाए तो जब आप कंटेंट तैयार करने बैठती हैं, तो एक ही टॉपिक पर आपके लिए दो-तीन ब्लॉग्स का मैटर तैयार हो जाता है।
5 TOP TIPS FOR SUCCESSFUL BLOGER : 5 टिप्स से आप बनें सफल ब्लॉगर
मेरा स्टाइल
आप जो भी आप प्लान करें, उसे एक डायरी में लिखती जाएं कि आपको किस दिन क्या करना है। एक अच्छा ब्लॉग मेंटेन करने के लिए आपको प्लानिंग करनी चाहिए।
आज मैं यहां आपको एक सीक्रेट बताती हूं कि मैं जहां कहीं भी घूमने जाती हूं, तो हर नई चीज को ले कर नोट्स बनाती हूं, फोटो क्लिक करती हूं और वीडियो भी बनाती हूं ताकि जब मुझे किसी भी विषय पर अपने ब्लॉग पर कुछ लिखना हो तो मेरे पास पर्याप्त मैटर हो और मैं दूसरों से कुछ हट कर दे सकूं।
ब्लॉग प्रमोशन
एक ब्लॉगर के लिए अपना सोशल मीडिया अकाउंट मेंटेन करना बहुत ही जरूरी है, इसलिए यदि आप अपना ब्लॉग बनाना चाहती हैं, तो आपको इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर एवं टंबलर आदि पर जरूर होना चाहिए। आप व्हाटसअप पर भी अपने ब्लॉग का प्रमोशन कर सकती हैं, इस तरह से इससे आप अपनी खुद की कम्यूनिटी बिल्ड कर सकती हैं। आप अपने ब्लॉग को रजिस्टर्ड भी करवा सकती हैं ,जो सीरियस ब्लॉग रीडर होते हैं वो इस तरह के ब्लॉगस पर ट्रस्ट करते हैं।
ब्लॉग राइटिंग
यदि आपमें लिखने की स्किल है, तो आपके लिए लिखना बेहद आसान है, वास्तव में आप लोगों को ख्वाब बेचती हैं या उन्हें अपडेट रहना सिखाती हैं। अत: जो भी लिखें वह आपके अपने अनुभवों पर ही आधारित होना चाहिए, इससे जहां आपको लिखने में मजा आएगा, वहीं पढऩे वाले को भी अच्छा लगेगा।
5 TOP TIPS FOR SUCCESSFUL BLOGER : 5 टिप्स से आप बनें सफल ब्लॉगर
टिप्स
शुरूआत में भले ही आप एक घंटा अपने ब्लॉग को दें, परंतु सही ढंग से प्लानिंग करना भी बेहद जरूरी है, फिर देखिए कि जिन लोगों को आपके ब्लॉग से कुछ नया सीखने को मिलेगा, वे लोग भी आपसे अपने अनुभव आपसे शेयर करने में नहीं हिचकिचाएंगे।
जो भी लिखें यूनिक लिखे और दिल से लिखें, इससे लोगों को आपसे जुड़ना अच्छा लगेगा।
हमारे अन्य ब्लोग्स पढ़ने के लिए . http://hemalifestyle.blogspot.com/ लिंक करें।
#hemasharma #blogwriting #tipsforblogwriting #hindiblog #successfulblogger

Comments
Post a Comment