Be Creative And Confident : बनें क्रिएटिव एवं कॉन्फिडैंट


Confident 
तमन्ना तो हर किसी की रहती है कि वह अपनी life  को एक जुदा अंदाज जिएं, परंतु इसे जिया कैसे जाए, यह बहुत कम लोग जानते हैं। यदि आप creative और confident  होंगे तभी आपकी यह इच्छा पूरी होगी। वास्तव में कहने में यह जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं, क्योंकि अधिकांश तो अपने comfort zone से बाहर निकलना ही नहीं चाहते, तो कुछ कोशिश करना ही नहीं चाहते।

यदि आप भी क्रिएटिव बने रहना चाहते हैं तो अपनी तरह सोचने वाले लोगों से मिले-जुलें और उनके साथ अपने ideas शेयर करें, जिससे कि आपकी लाईफ में धीरे-धीरे change आना शुरू हो जाएगा और ये बदलाव आपकी लाइफ को एक नया मुकाम देगा। 

Be Creative And Confident : बनें क्रिएटिव एवं कॉन्फिडैंट 

 नया सीखने को रहें तैयार

लाईफ  को क्रिएटिव बनाने की तमन्ना है, तो अपने अंदर इस बात का कांफिडैंस जगाएं कि सीखने के लिए उम्र की कोई सीमा तय नहीं होती। हर समय नई चीजें सीखने को तैयार रहें और जहां से भी लगे कि आप कुछ सीख सकते हैं, तो तुरंत सीख लें। 

टिप्स 

क्रिएटीविटी के लिए हमेशा कुछ नया सोचें या फिर पुरानी चीजों को ही नए ढंग से प्रस्तुत करने के बारे आइडियाज लगाएं और इसमें imagination आपके काम आएगी। हर वक्त नया सोचने के प्रयास से इमेजिनेशन पावर बढ़ती है, जो कि क्रिएटीविटी के लिए बहुत जरूरी है। 

Be Creative And Confident : बनें क्रिएटिव एवं कॉन्फिडैंट 

मन से डर निकालें

किसी भी new skill  को सीखते हुए अकसर असफलता का डर होता है, तो इस डर को मन से निकाल दें। यह मत भूलें कि क्रिएटिव लोगों में यही विशेषता होती है कि वे जीवन की असफलताओं से डरते नहीं हैं, क्योंकि कुछ नया सीखने का जज्बा उनके डर से कहीं ज्यादा बड़ा होता है। 

टिप्स 

हर सप्ताह कम से कम एक नई चीज सीखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी चीजों से शुरू करें और छोटे-छोटे क्रैश कोर्स ज्वाइन करते हुए आगे बढ़ें। 

Be Creative And Confident : बनें क्रिएटिव एवं कॉन्फिडैंट 

क्रिएटिव लोगों से जुड़ें

क्रिएटिव लोगों से मिलते-जुलते रहें, मिलने का समय न हो तो किसी भी अन्य तरीके से जुड़ें। इससे आपको inspiration  मिलेगी। इस तरह लोगों से जुडऩे पर आप अपने आइडियाज बेझिझक share  कर सकते हैं और नई बातें भी जान सकेंगे। 

क्रिएटिव लोगों से जुडऩे का सबसे अच्छा तरीका है कि अपनी hobby के अनुरूप कोई club या group join   कर लें। इसके अलावा social networking  websites पर आप अपना खुद का ग्रुप बना कर लोगों को इनवाइट कर सकते हैं तथा उनसे डिसकशन्स कर सकते हैं। 

टिप्स 

इस तरह के ग्रुप्स एक बढ़िया सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं। साथ ही आपकी लाइफ को क्रिएटिव बनाने में सहायक भी होते हैं।

हमारे अन्य article पढ़ने के लिए  http://hemalifestyle.blogspot.com पर click करें। 

#creative, #confident #personality #hobby 




Comments