![]() |
| hema sharma |
HOME CLEANING TIPS : बदल रहा है मौसम घर को फिर से करें तैयार
लिस्ट बना लें
एक बार फिर से पूरे घर की सफाई करने का वक्त आ गया है, क्योंकि बहुत सी चीजों की व्यवस्था बदलनी भी इसमें शामिल होती है, अत: सफाई का काम शुरू करने से पहले के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। साथ ही आप उन चीजों की भी लिस्ट बना लें जिन्हें आप अपने घर में बदलना चाहती हैं। लिस्ट बना लेने से काम करना बेहद आसान हो जाएगा। घर की साफ-सफाई करने से पहले अपने घर का पूरी तरह से मुआयना करें और फिर जरूरी चीजों, सामान, एक्सेसरीज एवं सफाई में यूज होने वाली चीजों की लिस्ट बना लें।
बदलाव का समय आ गया
यह ऐसा मौसम है, जब हर तरफ चमक-दमक होती है। इसमें अपने घर को चमकीला और खूबसूरत बनाने के लिए तकिए का कवर, बेड शीट और डेकोरेशन वाले सामान को बदल दें। घर के विंटर कलैक्शन को हटा कर इसके स्थान पर ब्राईट और कूल कलर्स यूज़ करें। गर्म मौसम में अपने घर को ठंडेपन का अहसास कराने के लिए आप नीले और हरे रंगे के शेड का प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही घर के रंग और ले-आउट में बदलाव भी सजावट के लिहाज से बेहद जरूरी होता है।
HOME CLEANING TIPS : बदल रहा है मौसम घर को फिर से करें तैयार
अलमारी की सफाई करें
मौसम में बदलाव के साथ ही वार्डरोब में भी बदलाव की जरूरत होती है। इसमें से गर्म कपड़ों को निकाल कर गर्मी के अनुकूल पोशाकें रखने से पहले सारे कबर्ड और रैक को अच्छे ढंग से साफ कर लें, जो कपड़े आपने आगे चल कर नहीं पहनने हैं, उन्हें निकाल कर किसी और को देने के लिए रख लें, ये फिर से किसी काम आ जाएंगे यह सोच कर उन्हें फिर से अंदर ही ना रख लें।
गार्डन को अच्छी तरह साफ कर लें
ठंड के दौरान गार्डन में सूखी पत्तियों की एक परत बिछ जाती है, सो घर के भीतर की सफाई के साथ-साथ बाहरी हिस्से की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। गार्डन में गिरी सारी सूखी पत्तियों को हटा दें तथा पौधों की ट्रिमिंग भी करवाएं। इसके अलावा पौधों पर मौजूद सभी सूखे हिस्सों को हटा दें। इससे पौधों का विकास बेहतर ढंग से होगा और आपका गार्डन भी बदलते मौसम के स्वागत के लिए पूरी तरह से नजर आएगा। उपकरणों को जांच लें इसके अलावा आप घर के जरूरी उपकरणों और सामग्री की जांच भी अवश्य कर लें। सर्दी में जहां गर्मी प्रदान करने वाले उपकरणों की जरूरत होती है, वहीं अब इनकी जगह पंखे, कूलर एवं एयरकंडीशन ले लेंगे, सो इन्हें चैक कर लें कि यह सही से काम कर रहे हैं या नहीं, यदि इनमें कोई नुक्स आ गया हो, तो इन्हें अभी ठीक करवा लें।
HOME CLEANING TIPS : बदल रहा है मौसम घर को फिर से करें तैयार
घर की हर चीज को साफ करें
पूरे घर के फर्श, दरवाजों एवं खिड़कियों को अच्छी तरह से साफ कर लें और हर एक्सेसरीज को साफ कर के चमकाएं। सफाई के लिए क्लींजर और डिटरजैंट का इस्तेमाल करें। घर पूरी तरह से धूल एवं गंदगी हट जाने से आपका घर बदलते मौसम के साथ चमचमाता हुआ नजर आएगा। Hema Sharma

Comments
Post a Comment