HOW TO CHOOSE THE RIGHT BELT / कैसे चुनें अपने लिए सही बेल्ट ( Hema Sharma )

belts for women 

जीन्स
, स्कर्ट एवं ड्रेसेस के साथ युवतियां बेल्ट्स पहनना पसंद करती हैं  और हर युवती के पास आपको ब्लैक एंड  व्हाइट कलर की बेल्ट जरूर मिल जाएगी। बेल्ट एक ऐसी फैशन एक्सेसरी है जिसकी जरुरत होने के बावजूद भी युवतियां उस पर बहुत कम खर्च करती हैं और ऐसी बहुत कम युवतियां होती हैं, जिनके पास आपको बेल्ट्स की वैरायटी मिलेगी। यदि आपको भी विभिन्न ड्रेसेस  साथ बेल्ट्स पहनना पसंद है तो फिर बेल्ट की खरीदारी करते समय अपने फिगर को ध्यान में रखें, इस प्रकार खरीदी गई बेल्ट आपकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देगी।अपनी बॉडी शेप एवं साइज के अनुसार बेल्ट का चयन आपको स्टाइल के साथ-साथ स्मार्ट लुक भी देगा।

HOW TO CHOOSE THE RIGHT BELT / कैसे चुनें अपने लिए सही बेल्ट

पीयर शेप के लिए

इस फिगर की युवतियों का ऊपरी भाग नीचे की तुलना में काफी हैवी होता है। कमर से नीचे एवं कूल्हे के हिस्सों पर फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है, ऐसी फिगर पर आप पतली और चौड़ी दोनों ही तरह की बेल्ट को पहन सकती हैं। यदि आप लो वेस्ट जींस पहनना चाहती हैं, तो फिर आपको लटकन वाली बेल्ट या फिर ऐसी बेल्ट चुननी होगी, जिसके निचले हिस्से में मोती की लडिय़ा या फिर चेन लगी हुई हो। इस तरह की बेल्ट पहनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बेल्ट में लगी लटकन और लड़ियों से किसी का भी ध्यान शरीर के ऊपरी हिस्से पर नहीं जाएगा और निचला भाग जो कि काफी स्लिम है आपके लुक को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाने में सहायक होगा। ऐसी युवतियों को पेंट के अंदर कर के शर्ट नहीं पहननी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आप और भी मोटी लगती हैं, इसी के साथ आपको फैब्रिक या साटिन की बेल्ट भी नहीं पहननी चाहिए।

HOW TO CHOOSE THE RIGHT BELT ACCORDING TO SIZE/ कैसे चुनें अपने लिए सही बेल्ट

एप्पल शेप के लिए

एप्पल शेप यानी जब शरीर का ऊपरी भाग नीचे की तुलना में अधिक ब्रॉड हो, तो ऐसी महिलाओं का पेट और ऊपरी भाग बाहर की तरफ  निकला हुआ होता है तथा नीचे का भाग ज्यादा स्लिम होता है। एप्पल शेप की युवतियों को मध्यम आकार की बेल्ट यूज करनी चाहिए। बेल्ट को कमर से नीचे पहनें तथा डीप लो वेस्ट न पहनें। ऐसा करने से कमर और पेट का अंतर और भी ज्यादा उभर कर सामने आएगा। फैब्रिक की जगह लेदर वाली बेल्ट पहनें तथा बहुत अधिक बाहर की तरफ उभरे हुए चौड़े बकल्स का यूज़ न करें।

पतली और लंबी युवतियों के लिए

ऐसी युवतियां जिनकी लंबाई ज्यादा है वे कई तरह की बेल्ट पहन सकती हैं। कम हाईट वाली युवतियों को पतली बेल्ट पहननी चाहिए, अधिक चौड़े एवं बड़े बकल्स वाली बेल्ट पहनने से परहेज न करें, इस से आपका लुक और भी छोटा लगेगा, परंतु ब्राइट एव कलरफुल रंगों से परहेज करें।

HOW TO CHOOSE THE RIGHT BELT FOR GIRLS/ कैसे चुनें अपने लिए सही बेल्ट

अवर ग्लास शेप

अवर ग्लास शेप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, ऐसी युवतियों की बॉडी पूरी तरह से शेप में होती है, ऐसे में आपको बेल्ट न तो नीचे और न ही बहुत ऊपर बांधनी चाहिए, इससे आपकी फिगर पूरी तरह से उभर कर सामने आएगी। आपको सिल्वर, ब्लैक या गोल्ड कलर की बेल्ट पहननी चाहिए, यदि आप पतली बेल्ट पहनना चाहती हैं तो फिर आपको हल्के गुलाबी, पीले या फिर नीले रंग की बेल्ट का चुनाव करना चाहिए, यह आपको और भी स्मार्ट लुक देगा।

For more articles : 

hemalifestyle.blogspot.com 

Hema Sharma

#belts, #belts for women,  #belts according to size  

Comments