How to set the mind of children in online study : कैसे लगाएं बच्चों का मन ऑनलाईन स्टडी में ( Hema Sharma )

एक मां होने के नाते मैं इस problem को अच्छी तरह से महसूस कर पा रही हूं कि जब से online classes लगने लगी हैं, बच्चे पढ़ाई को उस तरह से नहीं ले पा रहे हैं, जैसा कि वह school जाते समय लेते थे, तब उन्हें पता होता था कि उन्हें अपनी teacher को जवाब देना है। बहुत सी माओं ने मुझसे यह पूछा है कि अब तो ऑनलाईन क्लासेज लगते हुए एक साल हो गया है और exam भी नजदीक आ गए हैं, परंतु उन्हें अभी तक यह समझ में नहीं आ रहा कि kids का मन वे study में कैसे लगाएं तो मैंने सोचा कि इसके लिए एक article लिखना बहुत जरूरी है, ताकि ऑनलाईन क्लासेज में भी बच्चों का मन पढाई में लगाया जा सके। सही मायने में तो इस दौर में टीचर से भी ज्यादा मां का रोल ज्यादा है। 

How to set the mind of children in online study :  कैसे लगाएं बच्चों का मन ऑनलाईन स्टडी में 

ध्यान दें 

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि जब बच्चे घर पर रहते हों, तो पढ़ाई की तरफ उनका ध्यान कम और  खेल एवं शरारतों की तरफ ज्यादा रहता है, routine में घर पर कई घंटे पढऩा बच्चों के लिए पॉसिबल नहीं हो पाता है, ऐसे में बहुत छोटे बच्चों को पढऩे के लिए बैठाना mothers के लिए और भी मुश्किल काम हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम लाएं हैं आपके लिए कुछ खास tips , जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चे का मन पढ़ाई में लगा सकती हैं।

- यदि बच्चे बहुत छोटे हैं, तो उन्हें हर रोज कम से कम 30 मिनट पढऩे की आदत डालें, पढऩे से न केवल बच्चे का विकास होता है, बल्कि उसकी vocabulary भी increase होती है अर्थात उसका learning process बढऩे लगता है।

- बच्चे को पढऩे, खेलने, मोबाइल  जैसी चीजों के बारे में अपनी राय व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें, भले ही आप उसकी बात से सहमत हों या न हों, परंतु उसे अलग अलग subjects पर बोलना आ जाएगा। 

How to set the mind of children in online study :  कैसे लगाएं बच्चों का मन ऑनलाईन स्टडी में 

- लर्निंग प्रोसेस में बच्चे की मदद करें, अब उन सब्जेक्ट्स के बारे में जानने का प्रयास करें, जिनमें बच्चे का interest  है।

- सबसे पहले अपने बच्चे का लर्निंग स्टाइल जानें, जैसे कि audio, visual, verbal या logical आदि, क्योंकि कुछ बच्चे विजुअल देख कर जल्दी सीख जाते हैं, तो कुछ ऑडियो को सुन कर चीजों को याद रखते हैं।

- बच्चे के लर्निंग प्रोसेस पर अपना ध्यान केंद्रित करें, न कि उसके performance को लेकर चिंता करें, क्योंकि बच्चा जब एक बार चीजों को अच्छी तरह से सीख और समझ लेगा, तो उसकी प्रफॉर्मेंस में भी अपने आप सुधार आ जाएगा।

- अब जबकि बच्चे घर पर ही रह रहे हैं, तो उन्हें अपनी books, papers और assignment एवं stationery को व्यवस्थित ढंग से रखने में उसकी मदद करें, धीरे धीरे वह अपनी चीजों को organize करना सीख ही जाएगा और फिर अपने आप अपने सामान को सैट करके रखने लगेगा।

How to set the mind of children in online study :  कैसे लगाएं बच्चों का मन ऑनलाईन स्टडी में 

- अपने बच्चे की strengths पर फोकस करें तथा उसकी कमजोरियों पर निराश होने की अपेक्षा उसे लगातार सीखने के लिए inspire करें, यकीन मानें कि इस टफ दौर में वह न केवल अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान देना सीख जाएगा, बल्कि अपने सामान को ऑर्गेनाइज करना तथा new skill भी सीख जाएंगे।

- इससे जब बच्चे वापिस स्कूल जाने लगेंगे तो उन्हें किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी बदली हुई रूटीन में आसानी से एडजस्ट कर जाएंगे। 

आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा और आप अपने बच्चों को पढ़ने के लिए कैसे बैठाते हैं हमसे share करें, आपके experience हम अपने किसी आर्टिकल में जरूर शामिल करेंगे। 

हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए http://hemalifestyle.blogspot.com लिंक पर क्लिक करें। 

Hema Sharma 

#onlinestudy #onlinestudyandkids #studytension #kids #parenting 

Comments

  1. Beautiful explanation and useful tips Ma'am 🙂💕
    Thankyou!

    ReplyDelete
  2. Very Nice Blog! Welcome to Purplesunshine. Find a huge rang selection of fashionably scarves online. You can buy women scarves at affordable price. Purplesunshine.in offers you the latest trends scarves online India.

    ReplyDelete

Post a Comment