उम्र के बढऩे पर भी दिखें जवां और स्मार्ट
TOP 4 BEST TIPS FOR YOUNG AND SMART LOOK
ए मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं
तू अब तक है हसीं और मैं जवां ... ...
![]() |
| hema sharma |
यह गीत सुनते ही आज भी महिलाएं खुद को आईने में देखने से रोक नहीं पाती हैं और फिर एक कमी सी खुद में खटकने सी लगती है, क्योंकि उम्र बढऩे के साथ-साथ स्किन का कसाव तो कम होने लगता ही है, साथ ही उस की कमियां भी नजर आने लगती हैं, परंतु सही मेकअप से आप अपनी त्वचा की खामियां दूर करने, थकान मिटाने और स्किन की रंगत लौटाने के साथ-साथ अपने रंग रूप में भी निखार ला सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले हलका कवरेज फाउंडेशन चुनें, जो आपकी स्किन के टोन से मैचिंग हो और आपके चेहरे पर आए डार्क स्पॉट्स को भी छिपा सकें। अब अपने पूरे चेहरे पर मेकअप लगाएं, लेकिन जौ लाईन और ठोडी के पास हलका मेकअप करें, ताकि इस का रंग आप की गर्दन के रंग से अलग न दिखे।
चेहरे पर कहीं भी अलग से दिखने वाले मेकअप को हलका करने के लिए सब से अच्छा तरीका है स्पंज, ताकि मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहे, इसके लिए ट्रांसलूसैंट पाउडर लगा सकती हैं। इसे लगाने के तुरंत बाद आप की उम्र 10 साल कम लगने लगेगी, लेकिन इसे कम मात्रा में ही लगाएं, क्योंकि उम्र बढऩे के साथ-साथ त्वचा में रूखापन भी बढ़ता जाता है और इस मौसम में रूखी त्वचा पर ज्यादा पाउडर लगाने से चेहरे की झुर्रियां दिखाई देंगी।
TOP 4 BEST TIPS FOR YOUNG AND SMART LOOK
पाएं ग्लोइंग स्किन
उम्र के 40वें पड़ाव पर आते-आते स्किन अपनी रंगत खोने लगती है और ग्लोइंग स्किन न रहने से आप पर तनाव हावी होने लगता है, जो स्किन के लिए और भी नुकसानदायक होता है। गालों पर थोड़ा सा कलर लगाने से तुरंत आप के चेहरे पर ग्लो आ सकता है। चेहरे पर आए रूखेपन से बचने के लिए पाउडर की अपेक्षा चीक कलर पाने के लिए क्रीम या जैल का इस्तेमाल करें।
आई ब्यूटी
इस उम्र में शरीर में कोलोजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिस से पलकों का लचीलापन समाप्त हो जाता है और वे झुकने लगती हैं। ऐसे में फुलर लैशेज आप की पलकों को देती हैं अपलिफ्टिंग प्रभाव और झुकती पलकों को अच्छी सपोर्ट, लैंथनिंग मस्कारा के दो कोट लगाएं और अपनी पलकों के किनारे पर काजल पैंसिल से खूब सारा काजल लगाएं। आंखों के पास के भाग को खुला अहसास देने के लिए अपनी भौंहों को हलके स्किन टोन के शैंपेन शेड से हाई लाईट करें और यदि त्वचा सांवली है, तो ब्रौंज शेड से हाई लाईट करें। पूरी आई लिड के पास ब्राईट कलर का प्रयोग करने से बचें। ब्राइट कलर के आई शैडो का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसे लगाने से चेहरे की झुर्रियां ज्यादा दिखाई देती हैं।
लिप केयर
बढ़ती उम्र के साथ होंठों की रंगत भी जाती रहती है और उन के किनारे काफी रूखे हो जाते हैं, ऐसे में बेहतर होगा कि आप होंठों को लिप पैंसिल की मदद से लाईन करें और भरें। ध्यान रहे कि पैंसिल का कलर आप के होंठों के गुलाबी रंग से मैचिंग हो। लिप लाईनर के ऊपर ग्लॉस या बाम का कोट लगाने से यह ज्यादा ताजा दिखेगा, इस से लिप कलर फैलता भी नहीं है।
TOP 4 BEST TIPS FOR YOUNG AND SMART LOOK
हेयर स्टाइल
जब महिलाएं उम्र के चौथे दशक में पहुंचती हैं, तो आमतौर पर वे इस गलतफहमी में रहती हैं कि इस उम्र में बाल छोटे रखने चाहिए। यह सही नहीं है आप कितने भी लंबे बालों के साथ कोई भी हेयर स्टाइल रख सकती हैं, बशर्ते वह आप के चेहरे के आकार और आप की शख्सीयत के अनुसार हो। बालों को छोटा करने से आप की गर्दन और चेहरे का वह हिस्सा सामने आएगा, जो लंबे बालों के पीछे आसानी से छिपा रहता है।
आप के चेहरे के आकार के अलावा आप के हेयर स्टाइल में बालों का टैक्सचर भी काफी अहम भूमिका निभाता है। आप ऐसा हेयर स्टाइल चुनें जो आप के चेहरे के आकार एवं बालों के टैक्सचर के अनुरूप हो, इन बातों को ध्यान में रख कर बेहतरीन दिखने के साथ-साथ आप बार-बार स्टाइलिंग के झंझट से भी छुटकारा पा सकती हैं।
शॉर्ट हेयर स्टाइल वाली महिलाएं बालों के रख-रखाव को ले कर कम ङ्क्षचतित रहती हैं, क्योंकि छोटे बालों को स्टाइलिंग की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। शॉर्ट हेयर स्टाइल चेहरे के फीचर्स को काफी अच्छी तरह उभारता है, इस लिए यह सुनिश्चित करें कि आप के चेहरे का फेस कट इस हेयर स्टाइल के अनुरूप ही हो।
मीडियम लैंथ में भी कई हेयर स्टाइल उपलब्ध हैं। अधिकांश महिलाएं लेयर्ड हेयर स्टाइल एवं बैंग्स हेयर स्टाइल को प्रैफर करती हैं, क्योंकि इस से विभिन्न हेयर स्टाइल बन सकते हैं, ये फैमिनिन टच देते हैं और इनकी केयर करना भी आसान होता है। मीडियम हेयर लैंथ होने से महिलाएं अपनी मर्जी और अवसर के हिसाब से कभी भी कोई भी हेयर स्टाइल बना सकती हैं, जिस में घुंघराले से ले कर वेवी, स्ट्रेट या लिप्ड आउट भी हो सकते हैं।
लंबे बालों वाले हेयर स्टाइल सही रहते हैं, क्योंकि इतनी लंबाई वाले बाल फैमिनिन टच देते हैं। लंबे बालों के साथ विभिन्न तरह के हेयर स्टाइल बनाए जा सकते हैं। आप लेयर्ड लोंग हेयर स्टाइल, घुंघराला हेयर स्टाइल, स्ट्रेट हेयर स्टाइल एवं वेवी हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।
https://hemalifestyle.blogspot.com

Comments
Post a Comment