![]() |
| hema sharma |
वेलेंटाइन डे ऐसा दिन होता है, जिस दिन प्रेमी और प्रेमिका के बीच पल रहे प्यार को और नजदीकियां मिल जाती हैं तथा हर अपने प्यार में ज्यादा मिठास और रिश्तें गर्माहट लाना चाहता है।
VALENTINE DAY : BEST 11 GIFT IDEAS FOR BOYFRIEND
उन्हें दें उपहार
प्यार का सैलाब आप दोनों के दिल में छलक उठे, इसके लिए जरूरी है कि इस मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट्स दें, दिल से निकला संदेश दिल तक पहुंचे, इसके गिफ्ट से बेहतर और क्या हो सकता है।
यादें कर लें ताजा
अपने साथी के दिए हुए सारे गिफ्ट आइटम को एक ही बोर्ड पर खूबसूरती से सजा दें, चाहे वह एक साथ देखी किसी मूवी के टिकट हों, कार्ड हो, कोई अंगूठी या फिर कुछ भी हो, आप साथ बिताए फोटो भी फ्रेम करवा कर रख सकती हैं, इससे उन्हें आपके साथ बिताए वो सारे पल याद आ जाएंगे, जो आपके जीवन के लिए यादगार बन चुके हैं। आप उन पर उन तारीखों का भी जिक्र कर दें, जब आपको वह गिफ्ट मिला था, उनके लिए यह एक खूबसूरत गिफ्ट होगा।
एक जान हैं हम
एक पेंडुलम खरीद कर उसके दो टुकड़े कर दें, उन पर एक-दूसरे का नाम भी लिख सकते हैं। अब एक टुकड़ा उन्हें दें और दूसरा खुद ही पहन लें। यह आप दोनों के लिए कभी न भूल जाने वाला गिफ्ट होगा।
VALENTINE DAY : BEST 11 GIFT IDEAS FOR BOYFRIEND
दें परफ्यूम
इस दिन उन्हें एक अच्छा सा परफ्यूम गिफ्ट करें और उसकी महक में स्वयं को महसूस करें।
जो बॉडी रखे फिट
लडक़े अपनी बॉडी को ले कर बहुत कांशियस रहते हैं और इसके लिए जिम जाते हैं, सो आप उन्हें एक अच्छा सा ट्रैक सूट भी गिफ्ट कर सकती हैं, चाहें तो इसके साथ एक जोड़ी जॉगिंग शूज भी गिफ्ट करें। वह जब-जब इन्हें पहनेंगे या देखेंगे तो आपसे मिलने की तलब रोक नहीं पाएंगे।
दें लेदर वॉलेट
लेदर वॉलेट लडक़ों को खूब भाता है, हर लडक़े की चाह होती है कि उसके पास एक लेदर वॉलेट हो और इसका फैशन कभी भी पुराना नहीं होता। ऐसे में वेलेंटाइन डे पर उन्हें लेदर वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। चाहें तो उसमें फोटो भी लगा सकती हैं, यह आप दोनों के रिश्तों में और गर्माहट लाने में मदद करेगा।
स्पोर्टस आइटम गिफ्ट करें
ज्यादातर लडक़ों को स्पोर्टस पसंद होता है, सो आप उन्हें स्पोर्टस का कोई आइटम गिफ्ट कर दें। आप उन्हें किसी स्पोर्टस क्लब की मैंबरशिप भी गिफ्ट में दे सकती हैं।
चेहरा लगे आकर्षक
वेलेंटाइन डे के दिन उन्हें शेविंग किट भी गिफ्ट कर सकती हैं, आखिर वो भी तो चाहते हैं कि उनका चेहरा आकर्षक लगे।
VALENTINE DAY : BEST 11 GIFT IDEAS FOR BOYFRIEND
एक्सेसरीज उनके लिए भी
लडक़ों को भी एक्सेसरीज बहुत भाती हैं, सो आप उन्हें ब्रेसलेट, चेन एवं रिंग गिफ्ट कर सकती हैं।
दें किताबों का खजाना
यदि उन्हें पढऩे का शौक है तो उन्हें अच्छी किताबों का एक संग्रह भेंट करें। इस कलैक्शन में उनकी इंटरेस्ट की किताबें जरूर शामिल हों, यदि आप अपने गिफ्ट को और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो एक ही लेखक की किताबों को शामिल कर उन्हें सरप्राइज दें।
प्यार गीतों की जुबानी
अपने एवं उनके पसंदीदा गानों की एक सीडी बनाएं और उन्हें गिफ्ट करें। इन गीतों को आप दोनों एक-साथ सुन कर आनंद ले सकते हैं। कुछ रोमांटिक सीडी, डीवीडी या क्लासिक वीडियो खरीदें और उसे लाल रिबन में एक-साथ लिपेट कर गिफ्ट करें।
मिल जाए तुम्हारा साथ
उनके लिए सबसे कीमती उपहार है आपका साथ, तो इस दिन एक साथ थिएटर में कोई अच्छी फिल्म देखें या किसी स्पा में जाएं, गाड़ी में लंबी ड्राइव पर जाएं या एक रोमांटिक वीक एंड की योजना बनाएं।

Comments
Post a Comment