रूठा है तो मना लेंगे ... ...
VALENTINE DAY : BEST 10 TIPS FOR SOMEONE SPECIAL
चाहे तुम रूठो कितनी ही बार, हमें तुमको मनाना आता है,
अपने प्यार भरे दिल का नजराना हमें तुम को देना आता है।
![]() |
| valentine day tips |
प्यार की महक फिजां में घुल चुकी है, हर दिल अपने साथी को अपने साथ ही चाहता है, ताकि वैलेंटाइन डे वह अपने महबूब के साथ ही गुजार सके। ऐसे में उनका क्या कहें, जिनके महबूब रूठे हुए हैं और मनाने पर भी नहीं मान रहे हों, यदि आपका साथी भी रूठा हुआ है तो सोचना क्या तुरंत उसे मना लें ताकि आपका यह दिन आपके खास अंदाज से और भी खास हो जाए और आप गुनगुना उठें कि रूठा है, तो मना लेंगे..., दे कर कोई तोहफा बहला लेंगें...।
पहचानें उनका अंदाज
यही सही मौका है, क्योंकि इस दिन या इस शाम तो वह भी आपसे अलग नहीं रह पाएंगे, सो उन्हें मनाएं भी तो कुछ ऐसे कि वह हमेशा के लिए आपके हो जाएं और फिर रूठने की सोचें भी नहीं, परंतु इसके लिए आपको काफी समझदारी से कदम उठाना होगा।
हर इंसान की अपनी अलग नेचर होती है, सो रूठने पर उसे मनाने के अंदाज भी अलग-अलग होते हैं, मात्र फिल्मों में देख कर फूल, चॉकलेट और टेडी का सहारा न लें, ये सब अंदाज पुराने हो गए हैं, सो कुछ नए तरीकों को अपनाएं, जिससे रिश्ते की खूबसूरती बढ़ जाएगी। यूं भी एक यूनिक स्टाइल किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है, सो थोड़ा सा दिमाग पर जोर डालें और खोज निकालें नए नए तरीके, फिर भी यदि न कुछ समझ में आये तो हम तो हैं न आपकी मदद करने के लिए, तो ऐसे ही कुछ आइडियाज हम अपने इस आर्टिकल में लेकर आये हैं।
पसंदीदा कलर हो जाए
वो रूठ गए हैं, तो उन्हें मनाने के लिए उनके फेवरेट कलर या फेवरेट ड्रेस पहन कर उनके सामने जाएं, यदि कुछ समझ न आ रहा हो तो इस मौके पर आप पिंक या रेड ड्रेस भी पहन सकती हैं। अब उनके सामने जाएं और होंठों पर मीठी से मुस्कान ले कर उनकी आंखों में आंखें डाल तथा गले में बाहें डाल कर सॉरी कह दें, अब कोई इतने प्यार से मनाए तो यकीन मानें कि उनके दिल में कितना भी गुस्सा क्यों न हो काफूर हो जाएगा।
कार्ड पर लिखें कविता
सॉरी का एक खूबसूरत कार्ड खरीदें तथा उस पर मन की गहराइयों में डूब कर कुछ पंक्तियां लिखें कि वो आपके लिए क्या मायने रखते हैं और उनके रूठने से आप के दिल पर क्या बीत रही है, बाकी बची जगह पर एक लंबा सा सॉरी लिखें, यकीन मानें कि आपके मन में अपने प्रति ऐसे भाव देख कर वह भी आप से बात करने को तड़प उठेंगे।
फूल भी बोल देंगे सॉरी
यदि आपको भी सॉरी बोलने में कोई तकल्लुफ हो रहा है, तो आप उनके पास हर एक घंटे में फूलों का बुके भेजने का प्रबंध करें, उन पर मनाने वाली शायरी की पंक्तियां लिख कर लगा दें। इस प्रकार इतने बुके देख कर वह हैरान हो जाएंगे, जब वह फोन करें, तो झट से उनसे माफी मांग लें।
VALENTINE DAY : BEST 10 TIPS FOR SOMEONE SPECIAL
किताब बोल उठे
सॉरी मांगने का यह अंदाज भी अच्छा है कि आप उन्हें प्यार पर आधारित कोई अच्छी सी किताब गिफ्ट कर सकती हैं, जिस पर आप माफी की तलबगार जैसे दिल को छू लेने वाले शब्द लिखें और नीचे ऑटोग्राफ दे दें। किताब के लफ्ज भी आपका प्यार खुद ही ब्यान कर देंगे, यही नहीं वह जब-जब उस किताब को पढ़ेंगे आपकी याद खुद उनके सामने चली आएगी।
खुशबू से छलके प्यार का पैमाना
उन्हें एक अच्छा सा परफ्यूम गिफ्ट करें और उस पर लिखें कि आप इसकी खुशबू को उन के माध्यम से महसूस करना चाहती हैं, आपकी यह पंक्तियां उन्हें यह एहसास दिलाएंगी कि आपका जीवन उनके बिना बेमानी हैं और आपका नजदीकियों भरा आमंत्रण उन्हें आपके पास खींच लाएगा। वह आप से ज्यादा रूठ नहीं पाएंगे और आपका इंतजार खत्म तो होगा ही, साथ ही वेलेटाइन डे भी खूबसूरत बन जाएगा।
खास होने का अहसास
उनके लिए कविता लिखें और यदि आप शायर नहीं हैं, तो कोई प्यार पर कोई बेहतरीन कविता या गीत चुनें और उसे याद कर लें। अब उस गीत या कविता या कहते-कहते उनकी तरफ धीरे-धीरे उनकी तरफ कदम बढ़ाएं, चेहरे के भाव और हाथों की मूवमैंट भी बोल के अंदाज में करें, परंतु याद रखें कि आखरी बोल या पंक्तियां आपको उनके करीब पहुंच कर कहनी है। आपके इस नए अंदाज पर वह स्वयं ही हैरान हो उठेंगे और उनकी नराजगी खुद-ब-खुद फुर्र हो जाएगी।
VALENTINE DAY : BEST 10 TIPS FOR SOMEONE SPECIAL
एफ एम पर मांगे माफी
अपनी माफी खास अंदाज में मांगना चाहती हैं, तो थोड़ा फिल्मी स्टाइल अपना लें और मुन्नाभाई की तरह एफएम के माध्यम से माफी मांगतें हुए एक खूबसूरत सा गीत भी उन्हें डेडीकेट कर दें।
भीग जाएं चांदनी में
अपने मन में रोमांस जगा कर माहौल रोमांटिक बनाने का प्रयास करें, यदि आपके घर पर छत है, तो अपनी छत को फूलों और कैंडल्स से सजा लें, उनके साथ फिर चांद की रोशनी में भीगने का मौका हर रोज तो मिलता नहीं, सो वैलेंटाइन डे की रात छत पर जाएं तथा कोई रोमांटिक गीत लगा दें तथा उस पर डांस करते हुए उन्हें भी डांस के लिए आमंत्रित करें, अब साथी बुलाए तो मना कौन कर सकता है, एक बार उन्होंने डांस के लिए आपका हाथ थामा तो समझ लें कि उनका गुस्सा संगीत लहरियों में कहीं खो गया है।
सिंपल तरीका भी कारगर
यदि आप ऐसा कुछ नहीं करना चाहतीं तो उनके पास जाएं और सिंपल वे में उनसे माफी मांग लें, यकीन करें कि आपसे सॉरी सुन वह सारा गुस्सा खुद ही भूल जाएंगे, क्योंकि ब्यार ही कुछ ऐसी है कि रूठा हुआ मान ही जाएगा, बस पहल कर के तो देखें।
प्यार जब भी रूठे उसे मना लेना ही बेहतर होता है, क्योंकि प्यार करने वालों के लिए तो हर दिन वेलेंटाइन डे होता है और जब वह रूठे हों तो इस दिल को चैन कहां... आराम कहां ... ... ।
हमारी अन्य पोस्ट्स पढ़ने के लिए https://hemalifestyle.blogspot.com पर विजिट करें।

Comments
Post a Comment